Bharat ki Jansankhya kitni Hai – भारत की जनसंख्या 2023

Bharat ki jansankhya kitni hai 2023 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है और इसकी आबादी दिन-प्रतिदिन तेजी से बढ़ रही है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत एक दिन दुनिया सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा, लेकिन क्या आपको पता है कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है 2023

इस आर्टिकल में हम भारत की जनसंख्या के साथ विश्व की जनसंख्या से संबन्धित जानकारी को जानने वालें है।

यह आपके प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि जनसंख्या से संबन्धित प्रश्न हर परीक्षा में पूछा जाता है।

किसी भी देश की कूल जनसंख्या जानने के लिए उस देश के भीतर हर व्यक्ति की गणना किया जाता है और उससे पता लगाया जाता है कि उस देश की वर्तमान आबादी कितना है।

हमारें देश भारत में हर 10 साल पर जनगणना किया जाता है, जो इससे पहले 2011 में हो चुका था और यह अब फिर से 2021 में होने वाला है।

 

Bharat ki jansankhya kitni hai 2021 | भारत की जनसंख्या कितनी है 2021

 

Bharat ki jansankhya kitni hai 2023 | भारत की जनसंख्या कितनी है 2023

जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि जब 2011 में भारत की टोटल पॉप्युलेशन 121 करोड़ 01 लाख 93 हजार 422 था। जो 10 साल बाद काफी अधिक बढ़ गई है।

इसके बाद अभी तक 2021 में भारत में जनगणना का काम की शुरुआत नही हुई है और ना ही कोई सरकारी डाटा बताई गई है,

लेकिन अनुमानतः अंदाजा लगाया जा रहा ही कि भारत की जनसंख्या 138 करोड़ 74 लाख 87 हजार से भी अधिक हो गई होगी।

भारत में कई निजी संस्थाएं जैसे:- IIPS India, ISEC, WorldMeter, UIS इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल है जो इसकी जनसंख्या के साथ-साथ अन्य चीजों का डाटा तैयार करता है।

वहीं अगर हम दुनिया की सबसे आबादी वाली देश चीन की बात करें तो यहाँ 144 करोड़ 25 लाख से अधिक लोगों की संख्या रहती है।

यहाँ वर्ष 2011 में 137 करोड़ 65 लाख से अधिक जनसंख्या थी जो मजह लगभग 10 सालों में 7 करोड़ से अधिक बढ़ गई है।

भारत में 2011 की जनगणना के आधार पर लगभग 10 सालों में लगभग 18 करोड़ की जनसंख्या की वृद्धि हुई है। जो चीन से ढाई गुणी अधिक है।

जो इंडिया के लिए चिंता का विषय है। यहाँ हर साल लगभग 1 करोड़ 40 लाख से अधिक की जनसंख्या वृद्धि होती है जिसका डाटा नीचे दिया गया है।

 

Population of India – 2020 to 2023

वर्ष जनसंख्या बदलाव प्रतिशत वार्षिक परिवर्तन
2020 1,380,004,385 0.99 % 13,586,631
2019 1,366,417,754 1.02 % 13,775,474
2018 1,352,642,280 1.04 % 13,965,495
2017 1,338,676,785 1.07 % 14,159,536
2016 1,324,517,249 1.10 % 14,364,846
2015 1,310,152,403 1.20 % 15,174,247
2010 1,234,281,170 1.47 % 17,334,249

 

इस डाटा में आप देखेंगे कि पिछले साल की तुलना में जनसंख्या बदलाव में कमी आई है। इसका अर्थ यह हुआ कि जैसे-जैसे लोगों में जागरूकता आ रही है वैसे-वैसे जनसख्या वृद्धि दर में कमी दिख रही है, लेकिन इसे और अधिक कम करना होगा।

भारत दुनिया का वर्तमान में दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और चीन पहला स्थान पर है।

देश की अधिक आबादी हो जाने के कारण उस देश में प्राकृतिक स्रोत, बेरोजगारी, भुखमरी, घर इत्यादि की समस्या होने लगती है।

इसी बात को देखकर चीन ने अपने देश में जनसंख्या नियंत्रण का कड़ी कानून बनाकर दो से अधिक बच्चे जन्म देने पर कानूनी कार्यवाई करने का नियम बना दिया।

जिससे वहाँ काफी हद तक जनसंख्या नियंत्रण काबू हो पाई है। भारत की तेजी से बढ़ती आबादी को देखकर भारत सरकार भी कई कोशिश कर जागरूकता अभियान चलाई है,

जिसका सिर्फ कुछ फायदा ही हो पाया है। आने वालें दिनों में भारत चीन जैसा ही जनसंख्या नियन्त्रण का कड़ी कानून बनाने का काम करेगी।

 

भारत की जनसंख्या का पूर्वानुमान | India Population Forecast

कई संस्थाएं और विशेषज्ञों की टीम ने भारत की जनसंख्या का पूर्वानुमान यानि आने वाले साल से पहले ही उन्होने अनुमान लगा लिया है कि भारत की आबादी अगले कुछ सालों में कितना प्रतिशत बढ़ेगी और क्या कुछ नया बदलाव आने की संभावना है उसका डाटा नीचे दिया गया है

वर्ष जनसंख्या बदलाव प्रतिशत वार्षिक प्रतिशत
2020 1,380,004,385 1.04 % 13,970,396
2025 1,445,011,620 0.92 % 13,001,447
2030 1,503,642,322 0.80 % 11,726,140
2035 1,553,723,810 0.66 % 10,016,298
2040 1,592,691,513 0.50 % 7,793,541
2045 1,620,619,200 0.35 % 5,585,537
2050 1,639,176,033 0.23 % 3,711,367

 

इस डाटा के आधार पर पूर्वानुमान किया जा रहा है कि भारत 2030 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जायेगा

और आज भारत में घनत्व (P / Km²) 464 लोग रहते है जो 2050 तक बढ़कर 551 लोगों की संख्या हो जायेगी। यानि जितना जगह में 2020 में 464 लोग रहते है उतना ही जगह में 2050 तक 551 लोगों को रहना पड़ेगा।

 

भारत की सबसे अधिक आबादी वाला राज्य

उत्तरप्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है जिसका कूल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 है। जो वर्तमान में इससे काफी अधिक हो गई होगी, जिसका सही आंकड़ा 2021 की जनगणना होने के बाद ही पता चल पायेगी।

भारत की सबसे कम आबादी वाला राज्य

सिक्किम भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है जिसका कूल आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार 6 लाख 7 हजार 688 थी और इसका घनत्व / km2 मात्र 86 है। 10 सालों के बाद इसका प्रस्थिति अलग होगी और इसकी जनसंख्या में वृद्धि देखने को मिलेगी।

सबसे अधिक जनसंख्या वाली भारतीय शहर

यहाँ 10 ऐसी भारतीय शहर का नाम और आबादी बताई गई है जहाँ लोग सबसे अधिक निवास करते है।

क्रम संख्या शहर जनसंख्या
1. मुंबई 12,691,836
2.     दिल्ली 10,927,986
3.     बेंगलुरु 5,104,047
4.     कोलकाता 4,631,392
5.     चेन्नई 4,328,063
6.     अहमदाबाद 3,719,710
7.     हैदराबाद 3,597,816
8.     पुणे 2,935,744
9.     सूरत 2,894,504
10.                 कानपुर 2,823,249

  

भारत की जनसंख्या से संबन्धित जानकारी

  • वर्तमान में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
  • दुनिया के लगभग 17.7 % से अधिक लोग अकेले भारत में रहते है।
  • भारत की कूल जनसंख्या अनुमानतः 138 करोड़ से अधिक है।
  • उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसकी संख्या 19 करोड़ 98 लाख से अधिक है।
  • सिक्किम भारत का सबसे कम आबादी वाला राज्य है, जिसकी संख्या मात्र 6 लाख 7 हजार ही है।
  • विशेषज्ञों के अनुसार भारत 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ी जनसंख्या वाली देश बन जायेगी।
  • भारत में औसत आयु 28.4 वर्ष है।
  • भारत की कूल जनसंख्या का 35.0% से अधिक आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है।
  • तो वहीं लगभग 65% तक के भारत के लोग अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में रहते है।
  • भारत में जनसंख्या घनत्व 464 प्रति Km2 है।
  • भारत के लोगों का औसतन आयु 70 साल 4 महिना तक ही है।

 

Conclusion

आपने इस आर्टिकल में Bharat ki jansankhya kitni hai 2021 | What is the population of India के बारें में जाना। आशा करता हूँ आपको भारत की जनसंख्या से संबन्धित जानकारी में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

Leave a Comment

error: Content is protected !!