Bharat mein kitne jile hain | भारत में कुल कितने जिले है ?

Bharat mein kitne jile hain | How many districts are there in India भारत एक बहुत ही बड़ा विशाल देश है, जिसे प्रमुख भाषा, संस्कृति इत्यादि के आधार पर अलग-अलग विभाजित कर दिया गया है, जिससे यहाँ राज्य और जिलों की संख्या काफी अधिक है, लेकिन क्या आप जानते है कि भारत में कितने जिले है?

भारत दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा देश है और यह विश्व की सबसे पुरानी सभ्यता और संस्कृति वाली देश है, जो वर्तमान भारत में अभी भी उतनी ही अधिक देखने को मिलती है, जितना हमारी प्राचीनकाल में यह बहुसांस्कृतिक थी।

भारत के हर क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए, इसे अलग-अलग भागों में विभाजित कर दिया गया है। जिससे भारत को कई राज्यों और कई जिला (डिस्ट्रिक्ट) उसके बाद अनुमण्डल और सबसे निचली पंचायत स्तर पर बाँट दिया गया। जिससे किसी क्षेत्र या राज्य का विकास प्रतिशत का पता लगाया जा सकता है और हर लोगों तक सुविधा दिया जा सकता है।

भारत में 21 से अधिक भाषाएँ बोली जाती है जो अंग्रेजी, असमी, बंगला, गुजराती, हिंदी, भोजपुरी, कश्मीरी, कन्नड़, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल है।

 

india map

 

Bharat mein kitne jile hain | भारत में कुल कितने जिले है ?

इससे पहले हमें यह पता होनी चाहिए कि भारत में कितने राज्य और केंद्रशासित प्रदेश है तो हम आपको बता दें भारत में 2021 तक 28 राज्य और 9 केंद्रशासित प्रदेश है।

जिसमें भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट KnowIndia के अनुसार भारत में पूरे 736 जिला है।

विगत वर्षों पहले में भारत के कुछ राज्यों में जिलों की संख्या बढ़ाई गई है, क्योंकि वहाँ लोगों तक उचित सरकार द्वारा प्रदान की गई सुख-सुविधा पहुँच नही पा रही थी। 2001 में भारत में कूल 593 जिले थे जो वर्ष 2008 में बढ़कर 610 कर दिया गया था।

उसी तरह वर्ष 2011 में भारत की जिलों की संख्या को बढ़ाकर 640 कर दिया गया था और अभी वर्तमान में इसकी संख्या 736 है। जिसका हर राज्य का विवरण नीचे दिया गया है:-

 

भारत का राज्य और उसकी जिलों की संख्या

क्रम संख्या भारत की राज्य राज्य में जिलों की संख्या
1 आन्ध्रप्रदेश 13
2 अरुणाचल प्रदेश 24
3 असम 33
4 बिहार 38
5 छत्तीसगढ़ 27
6 गोवा 2
7 गुजरात 33
8 हरियाणा 22
9 हिमाचल प्रदेश 12
10 झारखंड 24
11 कर्नाटक 30
12 केरल 14
13 मध्यप्रदेश 52
14 महाराष्ट्र 36
15 मणिपुर 16
16 मेघालय 11
17 मिज़ोरम 8
18 नागालैंड 12
19 ओड़ीशा 30
20 पंजाब 22
21 राजस्थान 33
22 सिक्किम 14
23 तमिलनाडू 33
24 तेलंगाना 33
25 त्रिपूरा 8
26 उत्तरप्रदेश 75
27 उत्तराखंड 13
28 पश्चिम बंगाल 23

 

यहाँ तो आपने जाना कि भारत में किस राज्य में कितने वर्तमान जिलों की संख्या है अब आप जानेंगे कि भारत के 9 केंद्रशासित प्रदेश कौन है और उनकी जिलों की संख्या कितना है।

 

भारत के केंद्रशासित प्रदेश में जिलों की संख्या

क्रम संख्या भारत की केंद्रशासित प्रदेश जिलों की संख्या
1 अंडमान और निकोबार 3
2 चंडीगढ़ 1
3 दादर-नगर हवेली 1
4 दिल्ली 11
5 लक्षद्वीप 1
6 लद्दाख 2
7 जम्मू और कश्मीर 20
8 पुदुच्चेरी 4
9 दमन और दीप 2

 

भारत का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य कौन है

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है, जहाँ 75 डिस्ट्रिक्ट की संख्या है और यह भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी है। 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341से भी अधिक लोग रहते है यह 2011 की जनगणना के आधार पर बताया गया है, वर्तमान की आबादी इससे अधिक होगी।

भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य

भारत के राज्य के अनुसार गोवा भारत का सबसे कम जिलों वाला राज्य है, जिसकी संख्या मात्र 2 है तो वही अगर हम बात भारत की केंद्रशासित प्रदेश में सबसे कम जिलों वाला राज्य चंडीगढ़, दादर-नगर हवेली और लक्षद्वीप शामिल है।

भारत के शीर्ष 10 सबसे घनी आबादी वाले जिले

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश है जिसका जनसंख्या 135 करोड़ के आस-पास है। क्या आप जानते है कि भारत के किस जिले में सबसे अधिक लोग रहते है तो यहाँ 10 ऐसी जिलों की सूची बताई गई है जिसकी धनत्व आबादी अन्य भारतीय जिलों से अधिक है। भारत में 2011 की जनगणना के अनुसार प्रति वर्ग किलोमीटर औसत घनत्व 382 है।

रैंक राज्य जिला घनत्व आबादी
1. दिल्ली नॉर्थ ईस्ट दिल्ली 2241624
2. दिल्ली सेंट्रल दिल्ली 582320
3. दिल्ली ईस्ट दिल्ली 1709346
4. तमिलनाडू चेन्नई 4646732
5. वेस्ट बंगाल कोलकाता 4496694
6. महाराष्ट्र मुंबई उपनगर 9356962
7. महाराष्ट्र मुंबई सीटी 3085411
8. दिल्ली वेस्ट दिल्ली 2543243
9. आंध्रप्रदेश हैदराबाद 3943323
10. दिल्ली नॉर्थ दिल्ली 887978

 

भारत के 10 सबसे स्वच्छ शहर

यहाँ ऐसे 10 जिला की सूची बताई गई है जो भारत के सबसे अधिक स्वच्छ सीटी के रूप में जानी जाती है।

  1. इंदौर
  2. सूरत
  3. नवी मुंबई
  4. अम्बिकापुर
  5. मैसूर
  6. विजयवाड़ा
  7. अहमदाबाद
  8. नई दिल्ली
  9. चंद्रापुर
  10. खरगोने

भारत के शीर्ष 10 अधिक साक्षरता वाला जिला

भारत अभी भी दुनिया के अन्य देश के मुक़ाबले आबादी को देखते हुये इसकी साक्षरता दर बहुत कम है, लेकिन भारत में कुछ ऐसे राज्यों के जिला है, जिसकी साक्षरता दर देश की साक्षरता दर से भी अधिक है जिसका सूची नीचे दिया गया है:-

रैंक राज्य जिला औसतन पुरुष महिला
1. मिजोरम सेरछिप 97.91 98.28 97.53
2. मिजोरम ऐज़ौल 97.89 98.67 97.67
3. पुडुचेरी माहे 97.87 98.63 97.25
4. केरल कोट्टयम 97.21 97.97 96.48
5. केरल पथानमथीट्टा 96.55 97.36 95.83
6. मिजोरम चंफई 95.91 97.21 94.59
7. केरल एर्णाकुलम 95.89 97.36 94.24
8. केरल आलप्पुझा 95.72 97.36 94.24
9. केरल कन्नूर 95.10 97.19 93.29
10. केरल तृश्शूर 95.08 96.78 93.56

 

अंतिम शब्द                                                                         

आपने इस आर्टिकल में Bharat mein kitne jile hain | How many districts are there in India के बारें में जाना। आशा करता हूँ आपको भारत की जिलों के बारें में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

Leave a Comment