Ekart franchise kaise lete hai | Ekart Logistics Franchise Hindi

Ekart Logistics Franchise : भारत की सबसे बड़ी लॉजिस्टिक्स कंपनी eKart है जो हर महीने 10 मिलियन से अधिक शिपमेंट्स को डिलीवर करती है और 3800 से अधिक भारतीय पिनकोड पर सर्विस प्रोवाइड कर कूरियर पहुंचाती है।

इसके साथ ही इंडिया के 15 से अधिक प्रमुख शहरों में एक दिन में ही कूरियर को डिलीवर करने का काम भी करती है।

इसकी बेहतरीन सर्विस के चलते लोग इस लॉजिस्टिक्स कंपनी को काफी अधिक पसंद करते है और कोई भी चीज को इसी के माध्यम से कूरियर करते है।

eKartLogistics की स्थापना वर्ष 2009 में किया गया था और यह पिछले 12 सालों से काम करती आ रही है और इसका मुख्यालय बैंग्लोर, कर्नाटक राज्य में अवस्थित है।

इसके अच्छे प्रदर्शन के चलते ऑनलाइन शॉपिंग साइट flipkart ने इसे कुछ वर्ष पहले खरीद लिया था।

भारत में लॉजिस्टिक्स कंपनी का करोड़ो का बिज़नस है, जिससे ऐसी प्राइवेट कंपनी यहाँ से हर महीने करोड़ों रुपया कमाती है और अपने साथ लोगों को जोड़कर उन्हे भी अपना खुद का Logistics Business start करने के लिए Franchise देती है।

जिससे अगर आप Ekart franchise ले लेते है तब आप लाखों रुपए का महिना कमा सकते है, जिसमें आपका मुख्य काम कूरियर को अपने ऑफिस पर received करना और वहाँ से आगे के लिए dispatch करना होता है।

अगर आप Ekart franchise लेकर इसके साथ अपनी व्यापार शुरू करना चाहते है तब यह प्राइवेट लॉजिस्टिक्स कंपनी आपको इसके लिए मौका देती है, जिसमें आप इनके साथ मिलकर काम शुरू कर सकते है।

 

Ekart franchise kaise lete hai | Ekart Logistics Franchise Hindi

 

Ekart Logistics Franchise क्या है | Ekart Logistics Franchise in Hindi

Franchise को हिन्दी में मताधिकार या विशेष अधिकार कहा जाता है। जब किसी भी कंपनी को अपनी Network growth को बढ़ानी होती है

और अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचना चाहती है तब वह इसमें रुचि रखने वालें व्यक्ति को अपने साथ जोड़ लेती है।

कहने का मतलब है कि कोई भी कंपनी एक साथ अपने कई ऑफिस को कंट्रोल नही कर पाती है और भारत के हर जगह पहुँच नही पाती है,

इस चीज को ध्यान में रखते हुये उस एरिया के ऐसे लोगों को सेलेक्ट करती है जो उनके साथ बिज़नस करना चाहते है।

फिर उस एरिया में अपने कंपनी के नाम से ऑफिस ओपेन करती है और वहाँ पर चयनित व्यक्ति को उस ऑफिस का मताधिकार यानि फ्रैंचाइज़ी देती है।

जिसे हम डीलरशिप भी कह सकते है। उसी तरह eKartLogistics भी अपने नेटवर्क ग्रोथ को बढ़ाने के लिए फ्रैंचाइज़ी के रूप में ऑफिस ओपेन करती है, जहाँ पर कूरियर डिलिवरी का काम होती है।

 

Ekart Logistics Business Investment

किसी भी प्रकार की बिज़नस को शुरू करने के लिए उसमें निवेश की जरूरत पड़ती है, जिससे व्यापार को चालू किया जा सकता है।

ekart का भी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपको एक बड़ी राशि को खर्च करना पर सकता है। इसके लिए आपके पास एक बड़ी ही जगह में ऑफिस बनाना होगा, जिसमें आप प्राप्त कूरियर को रख सकते है।

अगर आप चाहते है कि हम भी flipkart ekart logistics के साथ मिलकर बिज़नस की शुरुआत करें तो आपको इसके लिए बहुत ही चीजों की जरूरत पड़ेगी जिसमें सबसे पहले पैसा ही आता है। नीचे हमने इसके इनवेस्टमेंट की पूरी राशि बता दिया है।

  • Land Cost: – इसका ऑफिस खोलने के लिए आपको ऐसा जगह का चुनाव करना होगा, जहाँ पर हर तरह की वाहन जा सकती है और कूरियर हर समय सुरक्षित रह सकती है। अगर आपके पास ऐसे जगह पर जमीन नही है तब आपको कम से कम 20 लाख से अधिक का खर्च सिर्फ जमीन खरीदने पर ही इनवेस्टमेंट करनी पर सकती है।
  • Office Cost: – फिर आपको उस जगह पर एक ऑफिस ओपेन करना होगा, जिसके लिए भी आपको 5 लाख से अधिक की राशि खर्च करनी पर सकती है।
  • Franchise Fees: – ईकार्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी आपको इसका अधिकार देने के लिए 1 लाख से अधिक की राशि माँगी जा सकती है और उसका एग्रीमेंट कर सकती है।
  • Vehicle Cost: – कूरियर को लाने के लिए और दूसरे ऑफिस तक ले जाने के लिए आपको एक four wheeler vehicle को खरीदना होगा, जिसके लिए आपको 5 से 7 लाख का इनवेस्टमेंट करनी होगी।
  • Other Charge: – इसमें आपको कम्प्युटर सेट, प्रिंटर, स्कैनर, स्टिकर इत्यादि को भी खरदीना होगा। जिसके लिए 1 लाख का निवेश करना होगा।

इसके फ्रैंचाइज़ी इनवेस्टमेंट के लिए आपको कम से कम 25 से 30 लाख रुपए तक का निवेश करना पर सकता है। इसमें सबसे जरूरी अगर आपके पास पहले से भूमि है तब आप इसके साथ व्यापार 10 से 13 लाख रुपया खर्च करना पर सकता है।

 

Ekart Logistics फ्रैंचाइज़ी के लिए जमीन | Land For Ekart Logistics Franchise

इसका ऑफिस खोलने के लिए आपके पास कम से कम 500 से 700 स्कवेर फीट की लैंड होनी चाहिए। इसके अलावा vehicle parking के लिए 200 से अधिक स्कवेर फीट जमीन की जरूरत पड़ेगी। टोटल मिलाकर आपको 700 से 900 स्कवेर फीट की भूमि होनी ही चाहिए।

आप business के लिए जगह रेंट पर भी ले सकते है लेकिन उसके सभी डॉक्यूमेंट सही होना जरूरी है 

  • Office Land: – 500 to 700 Square feet
  • Other Land: – 200+ Land

 

Ekart Logistics फ्रैंचाइज़ी के लिए दस्तावेज़ |Documents For Ekart Logistics Franchise

यह फ्रैंचाइज़ी देने के लिए आपसे कई तरह के दस्तावेज़ की माँग करती है जब आप इनकी टर्म और कंडिशन को पूरा कर लेते है और आपकी Document verify हो जाती है तब आगे की Process बढ़ जाती है।

नीचे ऐसे दस्तावेज़ का लिस्ट दिया गया है, जिसे आपको फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए देना पर सकता है: –

  • पहचान-पत्र: – आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट
  • निवास प्रमाण पत्र: – आधार कार्ड, पैन कार्ड, बिजली बिल
  • बैंक अकाउंट: – बैंक पासबूक
  • Land Paper With Land Photo
  • Passport Size Photo, Phone Number, Email ID
  • GST Number
  • Financial Document
  • Stamp Paper (500 या 1000 वाली)

 

Ekart Franchise कैसे लेते है | How to apply Ekart Franchise in Hindi

वैसे तो इस तरह की logistics business करने के लिए लाखों रुपए की निवेश करनी पड़ती है जिससे लोगों की निवेश मुद्रा के सुरक्षा के लिए ईकार्ट लॉजिस्टिक्स कंपनी से अब तक ऑनलाइन फ्रैंचाइज़ी अप्लाई करने का सुविधा नही दे रखा है,

जिससे आप अगर इसके साथ Dealership में बिज़नस की शुरुआत करना चाहते है तब आपको इनके ऑफिस में ऑफलाइन संपर्क करना होगा या फिर आपको इसके मुख्यालय में सभी तरह की दस्तावेज़ को लेकर जाना होगा।

जब आपका इसके लिए आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है फिर आपकी दस्तावेज़ की जांच की जाती है

और Ekart team member आपकी office land के पास आती है और यहाँ हर तरह की सुविधा को देखती है, जब उनको सब चीज पसंद आ जाती है तब वह एग्रीमेंट करने के लिए आवेदन स्वीकार कर लेते है।

उसके बाद 3 से चार सालों का डीलरशिप एग्रीमेंट कराई जाती है और इसका विशेष अधिकार आपको दे दिया जाता है। उसके बाद आप इसका व्यापार इनके साथ मिलकर शुरू कर सकते है।

अगर आप ईकार्ट फ्रैंचाइज़ी अप्लाई करना चाहते है तब आपको नीचे दिया गया ऑफिस पर जाना होगा।

 

Ekart logistics franchise Near me | ईकार्ट फ्रैंचाइज़ी के लिए किस से संपर्क करे 

जैसे की हम ने कहा ईकार्ट के फ्रैंचाइज़ी के लिए आप को ऑफलाइन ऑफिस या फ्लिपकार्ट ग्राहक प्रतिनिधि से बात कर ekart की जानकारी प्राप्त करनी होगी इसके अलावा हर एरिया में Ekart के branch उपलब्ध है

आप उन ब्रांच को इंटरनेट पर खोज कर उनसे logistics franchise के लिए बात कर सकते है | हम ने इंटरनेट से Ekart Logistics Courier के Email खोज कर निकाले है आप यहा ईमेल कर के Ekart Logistics franchise संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है

 

Flipkart Ekart franchise office location

 

Brigade Manae Court, First Floor, No.111, Koramangala Industrial Layout, Bangalore- 560 095, Karnataka, India Ekart Logistics

 

Ekart Logistics Courier Helpline Numbers

इसके अलावा आप ग्राहक प्रतिनिधि से भी बात कर सकते है और उनको इसके बारें में बता सकते है और अपने से सीनियर अधिकारी के साथ आपकी बात करवा देंगे।

 

ईकार्ट लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी प्रॉफ़िट | Profit With Ekart Logistics Franchise

जब आप इसके साथ बिज़नस शुरू करते है और आपका और उनका Dealership का Agreement होती है उसमें आपको अलग-अलग प्रकार और वजन वाली प्रॉडक्ट पर प्रॉफ़िट मार्जिन देने का भी बात लिखी हुई रहती है।

किस प्रकार की कूरियर के लिए आपको कितना कमीशन मिलेगा, यह कंपनी खुद तय करती है। आप जितना अधिक कूरियर को डिलीवर या दूसरे ऑफिस तक जल्द पहुंचाते है आपको उतना ही अधिक प्रति डिलिवरी प्रतिशत के रूप मेन पैसे दिये जाते है।

इसमें आप कम से कम एक महीने मे 40 हजार रुपए आराम से कमा सकते है और इसे बढ़ाने के लिए आपको नेटवर्क ग्रोथ और बढ़ानी होगी, जिससे आप हर महीने लाखों रुपया कमा सकते है। एक तरह से देखा जाएँ तो पैसा बनाने वाली बिज़नस में लॉजिस्टिक्स बिज़नस काफी अच्छा साबित हुई है।

 

Ekart Logistics Franchise (FAQ’s)

 

सवाल : Ekart franchise लाभदायक है ?

जवाब : चाहे आप Ekart Logistics Franchise लें या कोई अन्य Logistics company की Franchise ले , अंतिम व्यावसायिक लाभप्रदता आपके फ़्रैंचाइज़ी प्रबंधन पर निर्भर करती है। यदि आप ekart के बारे में बात करते हैं, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि कंपनी बहुत अच्छा लाभ मार्जिन प्रदान करती है। अब यदि आप समय पर अधिक पार्सल वितरित कर सकते हैं, तो आपका कमाई अधिक होगी। यह व्यवसाय बहुत लाभदायक है और इसमें कम निवेश की आवश्यकता होती है।

सवाल : मैं फ्लिपकार्ट की फ्रैंचाइज़ी कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?

जवाब : Ekart फ्लिपकार्ट की integrated chain है। इसका मतलब है कि जब भी आप फ्लिपकार्ट पर ऑर्डर देते हैं, तो ऑर्डर Ekart के माध्यम से दिया जाएगा। यहां यह परिभाषित करता है कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ़्रैंचाइज़ी का मतलब एकर्ट कूरियर फ़्रैंचाइज़ी है। इसलिए यदि आप Flipkart logistic franchise का हिस्सा बनना चाहते हैं तो , आपको Ekart फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन करना होगा।

सवाल : Ekart logistic का मालक कौन है ?

जवाब :  Ekart logistic यह Flipkart नामक ऑनलाइन ईकॉमर्स कंपनी के अंदर आती है और यह कंपनी अपने सभी आर्डर Ekart के मदत से डिलीवर करती है

सवाल : Downlaod Ekart franchise application form ?

जवाब :  Ekart ने अपने Courier पार्टनर के लिए कोई भी ऑनलाइन application form नहीं रखा है इसीलिए यदि आप को Ekart की franchise चाहिए तो आप के पास केवल 2 विकल्प है जैसे की आप उन्हें ईमेल कर सकते है या तो उनके ऑफिस में विजिट कर के अपनी बात रख सकते है

 

अंतिम शब्द 

आपने इस आर्टिकल में Ekart Logistics की फ्रैंचाइज़ी कैसे लें | how to apply for Ekart franchise in hindi के बारें में जाना। आशा करते आपको Ekart Logistics Franchise Online Apply step by step में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

Leave a Comment