मकान बनाने का नक्शा चाहिए – Ghar Banane Ka Naksha

मकान बनाने का नक्शा चाहिए – अपने सपनों का घर बनाने के लिए एक बेहतर Ghar Banane Ka Naksha अवश्य होना चाहिए,

जिसे आप उस नक्शे के जरिये एक नवनिर्माण घर की नींव रख सकते है। किसी भी घर का डिज़ाइन पहले से बनी घर के नक्शे (House Map Design Ideas) पर ही निर्भर करता है।

किसी भी तरह के घर का पूर्ण निर्माण बेडरूम, किचेन, डाइनिंग एरिया, बाथरूम, स्टोर रूम, पुजा घर, सीढ़ी, ड्राइंग हॉल, पार्किंग इत्यादि से मिलकर होता है जो पहले से निर्धारित घर के नक्शे पर बनी मकान को एक नई लूक देता है।

परंतु, बहुत सारें लोग बिना House Map के ही घर बना लेते है, जिसमें वह जीवन की अधिकतर मेहनत की पूंजी लगा देते है, फिर भी उनका घर देखने में अच्छी नही बनती है या फिर उस घर का डिज़ाइन कुछ खास नही होता है।

इसलिए जब भी आप अपने के नई घर बनाने की सोचे तब वास्तु  वास्तु शास्त्र घर, प्रासाद, भवन अथवा मन्दिर निर्माण करने का प्राचीन भारतीय विज्ञान है जिसे आधुनिक समय के विज्ञान आर्किटेक्चर का प्राचीन स्वरुप माना जा सकता है  के अनुसार और उसका नक्शा बनाकर ही उसका शुरुआत करें,

जिससे आपको यह आइडिया हो जायेगा कि आपका बनने वाली नई घर लूक किस तरह का होगा और वह कैसा दिखेगा।

इसके लिए लोग इंटरनेट पर घर का नक्शा कैसे बनाएं न्यू घर का नक्शा के बारें में सर्च करते रहते है। इस लेख में आपको इस विषय पर सम्पूर्ण जानकारी मिलने वाला है।

इसीलिए यदि आप को मकान बनाने का नक्शा चाहिए तो इस लेख को शुरवात से अंत तक जरूर पढ़े जहा हम ने घर का नक्शा संबंधित सपूर्ण जानकारी विस्तार में साझा की है जिसका आप को वर्तमान तथा भविष्य में जरूर फायदा होगा

 

मकान बनाने का नक्शा चाहिए
Makan Banane Ka Naksha chahiye

 

मकान बनाने का नक्शा चाहिए – Vastu Makan Banane Ka Naksha

House Vastu in Hindi – जैसा कि हम सभी को पहले से ही ज्ञात है हम सभी पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं से घिरे हुये है,

लेकिन घर बनाने के लिए वास्तु के अनुसार पूर्व-उत्तर या उत्तर पूर्व में जिन घरों का मुखद्वार होता है, वे बेहद शुभ माना जाता है।

बहुत सारें लोग यह भी मानते है कि सभी दिशाएँ शुभ होता है, लेकिन वास्तु के चार विदिशा ईशान, आग्नेय, नैऋत्य और वायव्य में दिशा के रूप में मकान बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्तर- पूर्व दिशा ही होता है। किसी भी प्लॉट की प्लानिंग उसके दिशा पर ही निर्भर करता है

और उस प्लॉट के चारों दिशाओं की प्लानिंग अलग-अलग होने से या किसी खास दिशा मे परिवर्तित होने से वास्तु भी उसी आधार पर बदल जाता है। आगे आप जाने कैसे तैयार करें अपने नए घर का नक्शा के बारें में जो जानकारी जानने वालें है

उसे पढ़कर आप यह समझ सकते है कि आपको अपने Makan Ka Naksha में बेडरूम, कीचेन, बाथरूम, सीढ़ी, ड्राइंग रूम, पुजा घर इत्यादि को किस दिशा में और किसके पास एक दूसरे को बनाना चाहिए।

 

घर का मुख्य द्वार – House Main Gate

ऐसे हम नोटिस करते रहते है कि हमारें आस-पास से सड़क जिस दिशा में जाती है ठीक हम उसके विपरीत घर बना लेते है।

उदाहरण के रूप में कोई सड़क पश्चिम-पूर्व दिशा में जा रही है तब मकान को अधिकतर लोग उत्तर-दक्षिण या इसके विपरीत घर का मुख्य द्वार बना देते है,

लेकिन आपको बता दें, वास्तु के अनुसार घर का House Main Gate Direction हमेशा पूर्व दिशा में ही होना चाहिए,

क्योंकि वास्तुशास्त्र में यह दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। यह दिशा सूर्य का उदय स्वामी इंद्रादेव वाली दिशा है और घर बनाते समय पूर्व दिशा को खुला रखना चाहिए।

जो घर में हमेशा सूख और समृद्धि लाते रहता है और घर में रहने वालें लोग बीमार होने से बचते जाते है, तो वही पश्चिम दिशा की ओर बने घर के दरवाज़े को अन्य बचे दो दिशा उत्तर और दक्षिण से सबसे अशुभ माना गया है, जिससे घर में हमेशा दुखों का प्रवेश होते रहता है।

 

ड्राइंग हॉल या रूम  – House Drawing Hall

हम सभी के घर पर आयें दिन कोई ना कोई मेहमान आते रहते है जिनसे बात करने के लिए या उनके प्रतीक्षा करने के लिए इस तरह का ड्राइंग रूम बनाया जाता है।

दरअसल घर आएं गेस्ट से बात करने के लिए इस रूम का निर्माण कराया जाता है जो घर के दरवाजे द्वार के ठीक बगल में हो,

क्योंकि मेहमान दो तरह के होते है पहले जो हमारें घर के अंदर आ सकते है और दूसरे जो बाहर से मिलकर चले जाते है। घर का नक्शा बनाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ड्राइंग हॉल घर के अंतिम में नही होकर सबसे पहले हो।

ऐसा करने से वह लिविंग रूम तक ही रहने वालें गेस्ट पूरे घर के अंदर नही जा सकें। इसके लिए आप यह कर सकते है कि मकान के मुख्यद्वार पर दो रास्ते बनाएं,

जो एक घर के अंदर तक चली जाएं और दूसरा उस लिविंग रूम या ड्राइंग हॉल में। जिससे घर के लोगों को ऐसे समय में कोई परेशानी नही हो।

 

किचन / रसोईघर – House Kitchen

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर ही रहना चाहिए और घर बनाते समय किचन का प्लानिंग सबसे जरूरी होता है

क्योंकि इसके लिए फिक्स की गई जगह (Location) पर ही घर के अंदर का अच्छा लूक आ पाता है।

घर का किचन दो तरह की होती है पहली ओपेन किचन और दूसरी क्लोज़ किचन

आपको पहले यह तय करना होगा कि आप किस तरह के रसोईघर बनाना चाहते है, अगर आपके पास पर्याप्त स्पेस है तब क्लोज़ किचन बनवा सकते है जिसमें वह दीवारों से घीरा हुआ होगा,

तो वही जहां स्पेस की काफी कमी होती है वहाँ पर ओपेन किचन का ही अधिकतर लोग निर्माण करते है जिससे उन्हे कम जगह में ही एक अच्छी किचन के लिए स्पेस मिल जाता है।

छोटा किचन को बड़ा दिखाने के लिए ओपेन किचन बेहतरीन विकल्प है, जिसमें गैस-चूल्हा, रेफ्रीजेरेटर, बर्तन, प्युरिफ़ाइर इत्यादि रखा जा सकता है।

 

डाइनिंग एरिया – House Dining Area

भोजन करने की जगह को हम डाइनिंग एरिया कहते है जो हमेशा किचन के बगल में ही रहना चाहिए, जिससे गृहिणियों को भोजन लाते समय कोई परेशानी नही हो। साथ ही इसका प्लानिंग करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि डाइनिंग एरिया में भोजन हमेशा पूर्व-पश्चिम दिशा में ही करें

इसके अलावा उसके बगल से या सामने से छत पर जाने के लिए सीढ़ी का भी निर्माण भी हो सकें। आप चाहे तो भोजन करने वाली जगह को कम स्पेस होने पर उसे सीढ़ी के नीचे भी बना सकते है। जिससे जगह की भी काफी बचत हो जायेगा।

 

घर का सीढ़ी – House Stair

आप देखते होंगे कि जिस ओर से ग्राउन्ड फ्लोर से घर की सीढ़ी ऊपर की ओर जाती है उसी दिशा में अधिकतर घरों में ऊपर वालें फ्लोर पर भी जाती है।

ऐसा बहुत कम होती है कि स्टेयर लोकेशन को बदलकर दूसरे लोकेशन से सेकंड फ्लोर के लिए सीढ़ी जाती हो।

घर में सीढ़ी निर्माण में इस बात का ख्याल रखें कि उसके सामने वाली एरिया एक दम खाली हो और वह घर के बीच में आती हो।

जिससे लम्बी घर में अधिक दूरी तय करनी नही पड़े। सीढ़ी के सामने वाली खाली बचे जगह में आप पुजा घर बना सकते है या फिर उसके जगह पर बैठने के लिए सोफा सेट भी लगा सकते है।

सबसे महत्वपूर्ण बात घड़ी की काँटा जिस दिशा में घूमती है उसी दिशा में घर की सीढ़ियों का निर्माण करना चाहिए।

वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी के विपरित्त दिशा में बने स्टेयर शुभ नही माना जाता है। साथ ही इसकी संख्या विषम संख्या (Odd Number) यानि 17, 19, 21, 23 के मानक क्रम मे ही रहना चाहिए।

 

टॉयलेट / शौचालय – Toilet Planning Map

वास्तु के अनुसार घर में टॉयलेट नैऋत्य दिशा यानि दक्षिण और पश्चिम के मध्यदिशा में ही बनाना चाहिए।

जिसे नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसकी निर्माण के वक्त इसके दिशा पर ध्यान देना अतिआवश्यक है।

इसे ऐसे जगह पर बनाएँ, जहां से यह किचन और पुजा घर से दूरी पर हो। साथ ही आप चाहे तो इसी के अंदर दीवाल देकर नहाने वाला स्नानघर का निर्माण कर सकते है।

जिससे घर के सदस्य और घर आयें मेहमान दोनों प्रकार के क्रियाकलाप को एक साथ ही पूर्ण कर सकते है।

 

मास्टर बेडरूम – House Bed Room Planning Map

आराम और सोने वालें कमरा को बेडरूम कहा जाता है। नवगृह निर्माण में सबसे बड़ी प्लानिंग में से एक होता है कि घर में कितना रूम यानि कमरा और किधर बनायें। इसका निर्धारण स्पेस पर ही होती है। अगर आप सिर्फ एक कमरे वालें घर बनाना चाहते है

तब इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में सोने के लिए टॉयलेट या फिर रसोईघर के बगल वाली स्पेस मे बना सकते है।

रूम की अधिक संख्या होने पर इसे एक दूसरे के आमने-सामने बना सकते है। तो वही मास्टर बेडरूम घर की सबसे बड़ी कमरा होती है, जहां घर के मालिक सोते है। जिसका साइज़ कम से कम 16 x 16 रखना ही चाहिए।

जिसमें आप अपने अनुसार डिज़ाइन करवा सकते है। अगर बेडरूम में फिक्स अलमारी बनवाना चाहते है तब इसे किसी कोने में बनवाना सबसे उचित होगा

जिससे उसी स्पेस में सब दिन एक जगह रहेगा। अगर इसे घर रूम के बीचों-बीच कर दिया जाता है तब बहुत परेशानी होने लग जाता है।

 

पुजा घर – Home Temple Map

घर में छोटा-सा मंदिर बनाने से काफी शुभ होता है, जिससे सभी देवी-देवताओं का वास उस गृह में हो जाती है।

घर मे पुजा घर को सीढ़ी के सामने या फिर घर के मुख्यद्वार वाली कमरा के बगल में बनाना चाहिए। जिसका दिशा वास्तु के अनुसार ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व की ओर मंदिर का मुख्यद्वार होना चाहिए।

ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव का एक नाम ईशान भी है जिससे इस दिशा में बने पुजा घर में देवताओं और आध्यात्मिक शक्ति का वास रहता है जिससे इसे घर का सबसे पवित्र कोना भी कहा जाता है।

इन दोनों दिशाओं के मिलने वाले कोण पर उत्तर-पूर्व क्षेत्र बनता है इसी वजह से यह घर या प्लाट का सबसे शुभ तथा ऊर्जा के स्रोत का शक्तिशाली कोना माना जाता है।

 

स्टोर रूम – Store Room Plan

वैसा रूम जिसमें घर का ख़राब सामान या किसी चीज़ को सबसे छुपा कर रखा जाता हो, वैसे रूम को स्टोर रूम कहते है। जो हमेशा किचन के बगल में रहना चाहिए। जिसमें जाने का रास्ता भी किचन के अंदर से ही होना चाहिए।

अगर हम इस तरह के रूम में भी वास्तुशास्त्र की बात माने तो, स्टोर रूम को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर ही बनाना चाहिए। जगह की कमी होने पर ऐसे अपने अनुसार भी बना भी सकते है या छोड़ सकते है।

 

ओपन एरिया / पार्किंग एरिया – Parking Area Planning Map

यह हमेशा घर के मुख्यद्वार के पास ही होता है। जिसमें एक एरिया में आप अपनी गाड़ी के लिए कम से कम 15 x 14 का पार्किंग स्पेस बना सकते है

और दूसरे ओपन एरिया में बगीचा के रूप में तरह-तरह के फूल का पेड़ इत्यादि लगाकर सुबह-शाम न्यूज़पेपर पढ़ सकते है और ऐसे जगह में व्यायाम भी किया जा सकता है। जो घरी-भरी घासों से घीड़ा हुआ रहेगा।

 

स्टडी रूम / कम्प्युटर रूम – House Study Room

इस तरह के रूम को आप गेस्ट रूम के ठीक बगल में बना सकते है जहां आप हर दिन अपना पढ़ाई कर सकते है जिसमें लाइब्रेरी के साथ-साथ कम्प्युटर भी सेट कर सकते है।

इस तरह के अध्ययन कक्ष की दिशा पूर्व, उत्तर, ईशान तथा पश्चिम के मध्य की दिशा को सबसे उत्तम माना गया है। आप चाहे तो इसे एक शांति जगह पार्किंग एरिया के बगल मे भी बना सकते है।

 

Standard Room, Kitchen, Toilet, Stair, Dining Area Sizes

आगे ऊपर टाइटल में बताई गई सभी घर के हिस्सो का स्टैंडर्ड साइज़ बताई गई है। जिसका लम्बाई और चौड़ाई कम से कम उतना होना ही चाहिए।

अगर आप 1000 से ऊपर के वर्गफीट पर नये मकान का निर्माण कर रहें है तब इन साइज़ के हिसाब के Makan Banane Ka Naksha में एड कर सकते है :

घर का हिस्सा बड़ा साइज़ (ft) मेडियम साइज़ (ft)
मास्टर बेडरूम 22 x 28 16 x 20
सामान्य कमरा 16 x 18 12 x 12
किचन 7 x 12 6 x 10
स्टोर रूम 12 x 14 8 x 10
पार्किंग एरिया 18 x 9 12 x 10
सीढ़ी 6 x 2 3 x 1
लिविंग रूम 22 x 28 12 x 18
डाइनिंग एरिया 14 x 18 12 x 16
लौंडरी रूम 8 x 10 6 x 8
स्टडी रूम 14 x 18 12 x 14
टॉयलेट रूम 10 x 16 8 x 12
गेस्ट बाथरूम 7 x 12 6 x 10
पुजा घर 5 x 8 3 x 6

 

घर का नक्शा बनाने के लिए बेस्ट सॉफ्टवेयर – Best Software To Make A Home Map And Design

जब भी नयें घर के निर्माण के लिए आर्किटेक्ट (Architect Engineer) से मकान का नक्शा बनवाने जाते है तब वह इसके लिए बहुत चार्ज करते है

और कभी-कभी तो ऐसा भी होता है कि वह बताएं गये एरिया और दिशा में कुछ बदलाव करके पहले से बनाई गई Ghar Ka Naksha प्रिंट करके दे देते है।

आप चाहे तो बिना किसी वास्तुकार अभियंता की मदद से ही अपने मकान का नक्शा बना सकते है। इसके लिए आप इंटरनेट पर मौजूद सॉफ्टवेयर और वेबसाइट की मदद ले सकते है।

आप देखे होंगे जो लोग पहले से House Map Ideas in Hindi से छोटी जगह में भी घर बनाते है,

तब वह देखने में काफी सुंदर होती है और उसके अंदर काफी जगह मालूम भी पड़ती है, तो वही जो लोग बिना कुछ सोचे विचारें बड़ी जगह पर भी घर बनाते है फिर भी इसके बावजूद वह कुछ खास दिखाई नही पड़ती है। जिसका मुख्य कारण जगह का सही तरीके से इस्तेमाल नही कर पाना है।

 

घर का नक्शा (Design) ऑनलाइन कैसे बनाएं – House Map Design Online in Hindi

हाईटेक टेक्‍नोलॉजी की मदद से अपने अनुसार घर का Free Home 3D Naksha बना सकते है, लेकिन इसके लिए डिज़ाइन का बेसिक नॉलेज होना चाहिए। जिसमें ध्यान देने वाली पहला बात यह होगा कि घर के किस हिस्सा की लम्बाई और चौड़ाई होना ठीक रहेगा, जिसके बारें में ऊपर में भी बताया गया है।

 

गूगल स्केचअप – Google SketchUp

यह एक मुफ्त होम डिज़ाइन सॉफ्टवेयर और वेबसाइट है जिसकी मदद से 3D Map के जरिये मकान का नक्शा ऑनलाइन बनाया जा सकता है। जिसके जरिये नक्शा बनाने के लिए दी गई ऑब्जेक्ट को तब तक खींचना जब तक वह आपके अनुसार सही न लगे।

जिसका उपयोग वास्तुशिल्प, इंटीरियर डिज़ाइन, लैंडस्केप आर्किटेक्चर और वीडियो गेम डिज़ाइन जैसी 3 डी मॉडलिंग परियोजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए किया जाता है। इसके जरिये Ghar Ka Design Online बनाने के लिए नीचे दी गई लिंक की मदद ले।




 

स्वीट होम 3D – Sweet Home 3D

यह भी एक बेहतरीन सॉफ्टवेयर है जो गूगल स्केचअप की तरह ही काम करती है। जो CAD Program (Computer Aided Design) का इस्तेमाल करके अपने अनुसार किसी भी तरह का घर और उसके हिस्से को डिज़ाइन किया जा सकता है, जो मुफ्त और सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदान करता है।

Sweet Home 3D में दिए गए माप प्रणाली की वजह से एप्प के द्वारा घर के अंदर का वातावरण बहुत ही सही रूप से डिज़ाइन कर सकते हैं। एक कमरा बनाना कुछ लाइनों को खाली मैदान पर खींचने जितना आसान है, क्योंकि यह प्रोग्राम स्वतः 3D मॉडल बना देता है।

घर के दरवाजों और खिड़कियों की जगह की चिंता न करें, क्योंकि अपने आप किसी दीवार पर खिड़की या दरवाज़ा रखने पर जगह बना देता है।




 

फ्लोर प्लान 3D – RoomSketcher

यह वेबसाइट भी आर्किटेक्ट के लिए सबसे पसंदीदा में से एक है जिसकी मदद से अपने सपनों का घर का नक्शा बना सकते है। जो building floor plan का virtual 3D model बनाकर दे देता है। जिसका इस्तेमाल बिल्डिंग इंडस्ट्री के भीतर वास्तुकार द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।



 

इन सभी के ऑनलाइन घर डिज़ाइन करने का तरीका के अलावा नीचे दिया गया वेबसाइट और सॉफ्टवेयर की मदद से Makan Ka Naksha बना सकते है।

 

Best Home Design App Download – घर डिज़ाइन का ऐप

अपने मोबाइल के जरिये भी घर का नक्शा बनाने के लिए नीचे बताया गया एप्लिकेशन का मदद ले सकते है: –

 

FAQ’s – मकान बनाने का नक्शा चाहिए

Q. कम खर्चे में मकान कैसे बनाएं?

कम बजट में घर बनाने के लिए Load-Bearing Structure से मकान का नवनिर्माण करना चाहिए। जिसमें लोहा (सरिया) कम लगता है। साथ ही इसमें फ्लाई-ऐश ईंट का उपयोग, कंक्रीट (RCC) चौखट, बबूल की लकड़ी का उपयोग, सिरेमिक टाइल्स, टॉयलेट और बाथरूम एक साथ बनाकर कम खर्चे में मकान बनाया जा सकता है।

Q. गांव में घर बनाने का नक्शा

घर चाहे किसी भी जगह पर हो, पहले से बनाई गई बेहतरीन नक्शा की मदद से घर बनाने से वह काफी अच्छा दिखता है। अगर आप गाँव से है और होम मैप डिज़ाइन करना चाहते है तब ऊपर दी गई सॉफ्टवेयर और वेबसाइट के अलावा किसी आर्किटेक्ट का भी मदद ले सकते है।

Q. एक रूम बनाने में कितना खर्चा आएगा?

घर बनाने में खर्चें की कोई लिमिट नही होती है उसी तरह एक रूम बनाने में10 लाख में रुपया भी लगाया जा सकता है और 10-15 हजार में भी एक रूम का निर्माण हो जाता है, लेकिन एक घर या रूम बनाने में औसत लागत 1200 – 1500 रुपया प्रति वर्गफीट लगेगा।

Q. घर का नक्शा बनाने में कितना खर्च आता है?

इसका खर्च उस आर्किटेक्ट और आपके के ऊपर निर्भर करता है कि आप कितना एरिया और किस तरह का घर बनाना चाहते है और वह आपको किस तरह का नक्शा बनाकर देते है। जिसमें वह कम से कम 10-12 रुपया वर्गफीट ले सकते है तो वही ऑनलाइन नक्शा बनाने में कोई खर्च नही लगता है।

Q. घर बनाने में कितना पैसा खर्च आएगा 2022 में

मकान बनाने का खर्च उसके एरिया, मंजिल की संख्या और मकान के किस्म पर निर्भर करती है। भारत में वर्ष 2022 में घर बनाने का औसत खर्च 1200 रुपया प्रति वर्गफीट होती है। जिसमें सभी तरह के बिल्डिंग मेकिंग मेटेरियल शामिल है, अगर आपके पास 1000 वर्गफीट का एरिया है तब उसमें घर बनाने में औसत 12 लाख खर्च होंगे।  

 

Conclusion

इस ब्लॉग लेख में आपने घर का नक्शा कैसे बनाएं ? | ऑनलाइन मकान का नक्शा बनाने की वेबसाइट के बारें में जाना। आशा करता है आप Makan Banane Ka Naksha chahiye की पूरी जानकारी जान चुके होंगे।

अगर आपका इससे संबन्धित किसी भी तरह का सवाल है तब नीचे कमेन्ट में पूछ सकते है जिसका जवाब जल्द से जल्द दिया जायेगा।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी शेयर करना चाहिए तो इसे सोश्ल मीडिया पर सबके साथ इसे साझा अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस लेख को पढ़ने करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

Leave a Comment