पॉडकास्ट क्या होता है ? (Podcast Meaning in Hindi)

Podcast Meaning in Hindi : यदि आप पॉडकास्ट के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह पर है क्यूंकि आज के इस आर्टिकल में हम जानने वाले है की Podcast kya hota hai और Podcast hindi meaning क्या है? तो चलिए सबसे पहले जानते है की पॉडकास्ट क्या होता है  .

जैसा की आप सभी जानते है की आज के समय में समय का बहुत महत्व है ऐसे में कोई भी अपने समय को बर्बाद नहीं करना चाहता है

और वह चाहता है की उसका कोई भी काम बहुत जल्द और तेजी से हो जाये इसके लिए वो तरह तरह की नई तकनीक और उपाय की खोज करता रहता है।

पॉडकास्ट को भी हम समय बचाने की एक नई तकनीक या उपाय कह सकते है। क्यूंकि पॉडकास्ट की मदद से आप अपनी समय की बचत कर सकते है।

तो चलिए पॉडकास्ट को समझने के लिए हम एक उदाहरण लेते है। और जानते है की कैसे पॉडकास्ट हमारे समय की बचत करता है ?

 

पॉडकास्ट क्या होता है ? (Podcast Meaning in hindi)
Podcast Meaning in Hindi

 

पॉडकास्ट के बारे में पुरी जानकारी- Podcast Meaning in Hindi

मान लीजिये आप कोई किताब, कहानी या न्यूज़ पढ़ रहे है जिसको पढ़ने में आपको कई घंटे लग जाते है, लेकिन यदि उसी किताब, कहानी और न्यूज़ को कोई अपनी आवाज में रिकॉर्ड करके आपको देता है

तो आप सुनते है और बहुत ही कम समय में वो सारी कहानी और किताब को समझ लेते है। तो यहाँ पार ऑडियो में रिकॉर्ड करने की प्रक्रिया ही पॉडकास्ट कहलाता है। पॉडकास्ट डिजिटल ऑडियो फाइल होती है।

पॉडकास्ट एक रेडियो की तरह काम करता है लेकिन स्मार्टफोन और इंटेरनेट के माध्यम से। इसीलिए पॉडकास्ट को इंटरनेट का रेडियो भी कहा जाता है। 

यदि सीधे शब्दों में कहे तो पॉडकास्ट, बोले गए शब्द डिजिटल ऑडियो फाइलों की एक एपिसोडिक श्रृंखला होती है जिसे उपयोगकर्ता आसानी से सुनने के लिए एक व्यक्तिगत डिवाइस पर डाउनलोड कर सकता है।

स्ट्रीमिंग एप्लिकेशन और पॉडकास्टिंग सेवाएं कई पॉडकास्ट स्रोतों और प्लेबैक उपकरणों में व्यक्तिगत खपत कतार को प्रबंधित करने का एक सुविधाजनक और एकीकृत तरीका प्रदान करती हैं।

 

Podcast meaning in hindi – Podcast ka matlab kya hota hai 

Podcast दो शब्दों के मेल से बना है Pod और broadcast . जिसमे Pod का फुल फॉर्म Playable on demand और ब्रॉडकास्ट का मतलब होता है प्रसारित करना।

मतलब की podcast ka hindi meaning डिजिटल रेडियो प्रोग्राम या डिजिटल विडिओ रिकॉर्डिंग होता है जिसे on -demand अपने अनुसार इंटरनेट से डाउनलोड कर सकते है और सुन सकते है। 

पॉडकास्ट में एक या दो व्यक्ति किसी विशेष विषय पर ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग के माध्यम से एक दूसरे से चर्चा करते है और अपना ज्ञान साझा करते है।

आज के समय बहुत सारी ऐसी वेबसाइट है जहाँ पर आप पॉडकास्ट सुन सकते है। उनमे में से गूगल पॉडकास्ट एक बेस्ट पॉडकास्ट प्लेटफॉर्म है जहाँ से आप फ्री में पॉडकास्ट का आनंद ले सकते है।

ऐसा नहीं है की पॉडकास्ट पर आप सिर्फ ज्ञान की बाते ही जान सकते है ,पॉडकास्ट साइट और एप के माध्यम से आप मनोरंजन जैसे कॉमेडी, कहानिया और म्यूजिक भी सुन सकते है। 

अक्सर लोग यही जानते है की पॉडकास्ट सिर्फ ऑडियो फॉर्म में ही होते है ,लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं है। पॉडकास्ट आपको ऑडियो और वीडियो दोनों के रूप में मिलता है। लेकिन अधिकतर पॉडकास्ट आपको ऑडियो फोम में ही देखने को मिलेगा। 

 

पॉडकास्ट के प्रकार (Types of podcast in Hindi)

पॉडकास्ट मुख्य रूप से पांच प्रकार के होते है ,जो निम्नलिखित है :-

  • Video Podcast 
  • Live Podcasts 
  • Scripted Podcast 
  • Novels Podcasts 
  • Enhanced Podcast 

 

Video Podcast क्या होता है ? (what is video podcast in Hindi)

वीडियो पॉडकास्ट को वोडकास्ट या वीडियोकास्ट भी कहा जाता है। वीडियोकास्ट में ऑडियो के साथ-साथ वीडियो भी रहता है।

वेब टेलीविज़न अक्सर वीडियो पॉडकास्ट के अंतर्गत आता है। आपने टेलीविज़न या यूट्यूब पर अक्सर देखा होगा की कैमरे के सामने दो या से अधिक व्यक्ति किसी बात बात पर चर्चा करते रहते है। ये भी वीडियो पॉडकास्ट के अंतर्गत आता है। 

 

Live Podcast क्या होता है ?

लाइव पॉडकास्ट के अंतर्गत वैसे पॉडकास्ट आते है जो दर्शको के सामने LIVE रिकॉर्ड किया जाता है।  जिसके कही सारे उदाहरण आप टेलीविज़न या रेडिओ के मार्फ़त सुन एंव देख सकते है 

 

Scripted Podcasts क्या होता है ?

स्क्रिप्टेड पॉडकास्ट को “फिक्शन पॉडकास्ट” या “नैरेटिव पॉडकास्ट” भी कहा जाता है। यह एक रेडियो ड्रामा के समान है, लेकिन पॉडकास्ट के रूप में। वे एक काल्पनिक कहानी देते हैं,

जिसे आमतौर पर कई एपिसोड और सीज़न में बताया जाता है, जिसमें कहानी को समृद्ध करने के लिए कई आवाज अभिनेताओं, संवाद, ध्वनि प्रभाव और संगीत का उपयोग किया जाता है।

स्क्रिप्टेड पॉडकास्ट ने कई प्रसिद्ध अभिनेताओं को आवाज प्रतिभा के रूप में आकर्षित किया है। साइंस-फिक्शन और हॉरर काफी लोकप्रिय हैं,

स्क्रिप्टेड पॉडकास्ट रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा से लेकर फंतासी, विज्ञान-फाई और जासूसी कथा तक साहित्यिक शैलियों की एक पूरी श्रृंखला को कवर करते हैं।

स्क्रिप्टेड पॉडकास्ट के उदाहरणों में द ब्राइट सेशंस, होमकमिंग और वूल्वरिन: द लॉन्ग नाइट शामिल हैं।

 

Novels Podcasts क्या होता है ?

उपन्यास पॉडकास्ट (novel podcast ) जिसे “सीरियलाइज्ड ऑडियोबुक” या “पॉडकास्ट ऑडियोबुक” के रूप में भी जाना जाता है।

यह एक साहित्यिक रूप है जो पॉडकास्ट और ऑडियोबुक की अवधारणाओं को जोड़ता है। एक पारंपरिक उपन्यास की तरह, एक पॉडकास्ट उपन्यास साहित्यिक कथा का काम करता है;

हालाँकि इसे एपिसोड में दर्ज किया जाता है जो समय की अवधि में ऑनलाइन वितरित किया जाता है। 

एपिसोड आरएसएस या वेबसाइट, ब्लॉग, या अन्य सिंडिकेशन विधि के माध्यम से स्वचालित रूप से वितरित किए जा सकते हैं।

एपिसोड नियमित समय पर जारी किए जा सकते हैं, उदाहरण के लिए, सप्ताह में एक बार, या अनियमित रूप से प्रत्येक एपिसोड के पूरा होने पर।

ऑडियोबुक की तरह ही, कुछ पॉडकास्ट उपन्यासों को ध्वनि प्रभाव और प्रत्येक चरित्र के लिए अलग-अलग आवाज अभिनेताओं के साथ विस्तृत रूप से सुनाया जाता है,

जैसे कि रेडियो प्ले या स्क्रिप्टेड पॉडकास्ट, लेकिन कई में एक ही कथावाचक और कुछ या कोई ध्वनि प्रभाव नहीं होता है।

 

Enhanced Podcast क्या होता है ?

Enhanced पॉडकास्ट को स्लाइडस्ट भी कहा जाता है। इस पॉडकास्ट के अंतर्गत इमेज के लिंक को पॉडकास्ट के साथ सिंक्रनाइज़ कर एक  शो में बदल दिया जाता है। 

 

पॉडकास्ट के फायदे (Benefits of podcasts in Hindi)

पॉडकास्ट फायदे  निम्नलिखित है :-

  1. पॉडकास्ट एक फ्री सेवा है जिसका लाभ आप बिलकुल मुफ्त में उठा सकते है। 
  2. पॉडकास्ट Playable on डिमांड के अनुसार काम करता है। मतलब की आप अपनी मर्जी के अनुसार कोई भी पॉडकास्ट सुन सकते है। 
  3. पॉडकास्ट से आप म्यूजिक, कहानिया, कॉमेडी, न्यूज़ और एजुकेशन आदि से संबंधित ऑडियो सुन सकते है। 
  4. पॉडकास्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है की आप इसे कोई भी काम करते हुए सुन सकते है। इसके लिए आपको अलग से समय निकलने की जरुरत नहीं होती है। 
  5. यदि आपके पास समय नहीं है तो आप इसे डाउनलोड करके बाद में भी सुन सकते है। 

 

पॉडकास्टिंग क्या है और कैसे करें ?

जो लोग हमारे लिए पॉडकास्ट बनाते है उन्हें हम पॉडकास्टर कहते है और उनके इस पॉडकास्ट बनाने की क्रिया को ही पॉडकास्टिंग कहते है। 

आज के समय में पॉडकास्टिंग करना बहुत आसान है। क्यूंकि आज पॉडकास्टिंग करने के लिए बहुत सारे प्लेटफॉर्म जैसे वेबसाइट और एप उपलब्ध है जहाँ से हम बिलकुल फ्री में पॉडकास्टिंग शुरू कर सकते है।

पॉडकास्टिंग शुरू करने के लिए आपके पास एक माइक होना चाहिए। यदि आपके पास स्मार्टफोन है तो भी आप पॉडकास्टिंग कर सकते है। लेकिन माइक रहने पर आपकी आवाज की क्वालिटी बढ़ जाती है। 

आप अपने मोबाइल या माइक की सहायता से अपनी वौइस् रिकॉर्डिंग करके उसे उन वेबसाइट पर अपलोड कर दे जो पॉडकास्टिंग सेवा उपलब्ध कराती है।

लेकिन पॉडकास्टिंग शुरू करने के लिए आपको किसी भी बारे में अच्छी जानकारी होनी चाहिए तभी आप इसमें सफल हो पाएंगे। 

 

Conclusion

इस आर्टिकल में हमने जाना की पॉडकास्ट क्या होता है (Prodcast meaning in Hindi ) इसका हिंदी अर्थ क्या है, इसके फायदे क्या है, और यह कितने प्रकार के होते है,आदि के बारे में जाना।

यदि पूरा आर्टिकल पढ़ने के बाद भी आपका कोई प्रश्न है तो आप कमेंट में जरूर पूछे। और आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमे अपना फीडबैक जरूर दे. 

2 thoughts on “पॉडकास्ट क्या होता है ? (Podcast Meaning in Hindi)”

Leave a Comment