Fau-G game Kya hai | Fauji Game ko Download kaise kare

जिस गेम का इंतज़ार बेसब्री से हम सभी कई महीनों से कर रहें थे, आखिर उसे 26 जनवरी 2021 को सभी के लिए लॉंच कर दिया गया है, लेकिन क्या आप इस गेम यानि Fau-G Game क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें के बारें में जानते है।

इस आर्टिकल में आप Fau-G Game से संबन्धित सभी सवालों का जवाब और how to download Fau-G Game in hindi के बारें में भी जानने वालें है

आपको अगर नये–नये गेम खेलना और उसके बारें में जानने में काफी दिलचस्प है तो आपको फ़ौजी गेम के बारें में जरूर जानना चाहिए और उसे खेलना चाहिए।

 

Fau-G game Kya hai | Fauji Game ko Download kaise kare
Fau-G game Kya hai | Fauji Game ko Download kaise kare

 

Fau-G Game क्या है | what is Fauji Game in hindi

यह एक Action battle game है, जिसे भारतीय गेम कंपनी nCore Games ने वर्ष 2020-21 के दौरान मिलकर बनाया है। जिसे Indian first-person shooter game के नाम से भी जाना जाता है।

Game name Fau-G Game
Full form Fearless and united guards
Launch date 26 Jan. 2021
Game type Action battle game
Developer nCore Games
Size 460 MB
Country India
Founder name Vishal Gondal

 

जो भारत और चीनी सेना के बीच हुई गलवान घाटी में हिंसक झड़प पर आधारित है। इस गेम के बनने से पहले भारत में Pub-G game अधिक खेला जाता था, लेकिन भारत सरकार इसपर Banned लगा दिया था।

उसके बाद बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने एक भारतीय मोबाइल गेम Fau-G Game लाने की घोषणा किए थे। जिसे nCore games ने Developed किया है।

आपको बता दे इससे होने वाली Revenue का 20 प्रतिशत “Bharat ke Veer” trust में डोनेट करने की भी बात कही गई है।

 

Fau-G Game full form

Fau-G Game का full form Fearless and United Guards होती है। जिसे हिन्दी भाषा में निडर और संयुक्त गार्ड कहते है।

इसे फौजी के काम और उनके बड़ी साहस को देखते हुये बनाया गया है। गेम में आप एक फौजी के रूप में दुश्मन के साथ भिड़ेंगे और उनसे मुक़ाबला करेंगे।

 

Fau-G Game की जानकारी

पोपुलर गेम पबजी की तरह आप इसमें भी खेल सकते है। इसमें भी आपको single और multiple modes मिलती है। इसे भारत में पूरी तरह से 26 जनवरी 2021 को गणतन्त्र दिवस के मौके पर लॉंच कर दिया गया है। यह गेम पूरी तरह से भारतीय सेना पर आधारित है।

Fau-G Game pre registration की शुरुआती दौरान में ही 10 लाख से ज्यादा लोगों ने पहले से ही नामांकन करवा चुके थे तो वही इसे लॉंच होने के बाद 40 लाख से अधिक लोग खुद को पंजीकृत कर चुके है।

देखा जाएँ तो एक स्वदेशी गेम Fauji Game भारत में कई संवाना को लेकर आई है जो आत्मनिर्भर भारत को बल देने के लिए जरूरी है।

इस Fau-G Game को Pub-g Game का Alternative भी कहा जा सकता है। अगर आप पहले से पबजी गेम खेलते आ रहें है तो आपको इसमें और Fauji Game में कुछ खास फर्क नही दिखेगा।

दोनों का graphics और design action इत्यादि सब एक जैसा ही है, जिससे आपको इसे खेलने में ज्यादा कठिनाई नही होगी।

 

Fauji Game Launch date in India

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया था कि FauJi Game को भारत में 26 जनवरी 2021 को launch कर दिया गया है। जिसे अब हर कोई व्यक्ति अपने मोबाइल में Fau-G Game download करके इसे फ्री में ही खेल सकता है।

 

Fauji Game ki Requirement kya hai

High quality graphics और game size होने के कारण इसे हर मोबाइल फोन में नही install किया जा सकता है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में FauG game खेलना चाहते है

और वह install नही हो रही है तो आपको बता दे आपके mobile में Fau G game खेलने के लिए निम्न चीजों का Requirement होनी चाहिए :-

  • Fau-G game का size 460 MB होने के कारण आप इसे 2GB RAM वाली मोबाइल फोन में नही खेल सकते है। इसके लिए आपके मोबाइल में कम से कम 4GB RAM होना चाहिए।
  • तो वही मोबाइल का operating system Android 0 या उससे अधिक ही होनी चाहिए।
  • इसके साथ अपना मोबाइल internet connection अच्छा होना चाहिए।

 

FauJi game download kaise kare

ऊपर में बताई गई Fau-G game requirement में अगर आपका Smartphone इसके जरूरत को पूरा करता है तो इसे आप नीचे बताई गई स्टेप्स को फॉलो करके Fauji game download कर सकते है। Fau-G game download in android Smartphone process :-

  • सबसे पहले अपने android मोबाइल में Google play store ओपेन करें।
  • उसके बाद आपको ऊपर सर्च बार में Fauji game सर्च करना है।
  • रिज़ल्ट शो होने के बाद आप वहाँ official Fau-G game download कर सकते है।
  • इसके अलावा आप Fauji game developer company nCore की official वेबसाइट से भी इस गेम को download किया जा सकता है।

 

How to Download FAU-G (Fauji) Game on iOS Mobile

अभी तक Studio nCore games कंपनी की ओर से iOS mobile users के लिए fauji game लॉंच करने की बात नही कही गई है।

अगर आप एक iOS users है तो फिलहाल आपके लिए यह FauG game available नही है, भविष्य में जल्द यह इसके लिए भी लॉंच कर दिया जायेगा, जिसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी:-

  • सबसे पहले आपको अपने iOS mobile में Apple store open करना होगा।
  • उसके बाद आपको सर्च बार में Fau-G game लिखकर सर्च करना होगा।
  • फिर आपको इन्स्टाल वालें बटन पर क्लिक कर देना होगा। यह सब करने के बाद आपके iOS Smartphone में fauji game install हो जायेगी।

 

FAU-G (Fauji) Game Download FAQ

सवाल :- फौजी गेम क्या है?

जवाब :- यह एक battle action game है, जिसमें आपको single & multiple modes मिलती है। यह Fau-G गेम पहले से प्रसिद्ध Pub-G गेम का alternative है

जो भारतीय सेना पर आधारित है। जिसमें gamer एक भारतीय फौजी के रूप में दुश्मनों के साथ मुक़ाबला करते है।

सवाल :-  FAU-G (फौजी) गेम के लॉन्च के पीछे उद्देश्य क्या है?

जवाब :- इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय युवाओं में देश-भक्ति बढ़ाना है और आत्मनिर्भर भारत को और अधिक बल देना है तथा नागरिकों को बहादुर भारतीय सैनिकों की उपलब्धियों से अवगत कराना है।

सवाल :- FAU-G game launch date ?

जवाब :- इसे भारत में गणतन्त्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी 2021 को FAUJI game को लॉंच किया गया था।

सवाल :- FAU G game कैसे डाउनलोड करें?

जवाब :- इसे गूगल प्ले स्टोर या एपल एप्प स्टोर से बड़ी ही आसानी से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

सवाल :- What are the requirements to download Faug Game?

जवाब :-  OS – Android 6.0 or above, RAM – 4GB

सवाल :- founder of FauG game?

 जवाब :- Vishal Gondal

 

अंतिम शब्द

आपने इस आर्टिकल में फौजी गेम क्या है और इसे कैसे डाउनलोड करें? के बारें में जाना। आशा करते है आपको how to download Fau-G Game in hindi यह जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

Leave a Comment