शादी के लिए क्या जरूरी है – शादी के लड़की या लड़का कैसा होना चाहिए 

शादी के लिए क्या जरूरी है : हमारे सामने शादी का नाम लेते ही जैसे कि चार चांद लग जाते हैं और हर कोई इस शादी के लड्डू को खाना चाहता है।

जैसा कि आपने कहावतो मैं भी सुना होगा कि जो शादी का लड्डू खाए वह भी पछताए और जो शादी का लड्डू नहीं खाए वह भी पछताए।

हालांकि यह सभी तो मजाक की बातें हैं परंतु इससे भी बढ़कर यह बात है कि शादी एक वह बंधन है जिसमें कि दो जिंदगियां बंध कर अपने नए जीवन की शुरुआत करते हैं।

शादी के लिए क्या जरूरी है इसको जानने से पहले हमें यह जानना जरूरी है कि शादी हमें क्यों करनी चाहिए और शादी है क्या।

शादी किसी भी लड़के या किसी भी लड़की के लिए वह पल होता है इस वक्त वे दोनों यह तय करते हैं कि क्या हमारी जिंदगीया साथ साथ में चल सकती है या नहीं।

जैसा कि कहा भी जाता है कि शादी कोई हंसी मजाक का खेल नहीं है और यह हमारी जिंदगी का वह अहम पड़ाव होता है, जिससे हमारी एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है।

शादी होते ही हम पर बहुत सारे बंधन और बहुत सारी जिम्मेदारियां बड़ जाती है और साथ ही हम शादी होते ही कई सारे बंधनों में बंध जाते हैं।

हमारी जिंदगी जो शादी से पहले थी वह अब नहीं रहती हैं, क्योंकि हमारे द्वारा हमारे जीवन के एक अन्य पहलू को शुरू किया जाता है।

शादी होने के बाद अब आप पर दो से तीन जिंदगीयों की जिम्मेदारी आ जाती है और इसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत होना जरूरी है।

तो आज के इस लेख में हम आपको शादी से संबंधित ही वह सभी जानकारियां बताने वाले हैं जो कि आपके लिए जानना जरूरी है, यदि आपने शादी नहीं की है और यदि आप शादीशुदा हैं तो भी आपको शायद इन बातों के बारे में पता होगा।

हर धर्म में शादी करना आवश्यक माना जाता है क्योंकि शादी करके ही आप अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाते हैं और अपनी संतति को इस संसार में बना कर रख पाते हैं।

शादी के लिए क्या जरूरी है
शादी के लिए क्या जरूरी है  – shadi ke liye kya jaruri hai

अगर हम यह सोचे कि हम शादी नहीं करेंगे तो इस मानव संसार का क्या होगा और साथ ही हमारी पीढ़ी भी आगे नहीं बढ़ पाएगी।

इस कारण से सांसारिक रुप से भी शादी करना जरूरी माना जाता है और साथ ही साथ हमारे कई धार्मिक कारणों के कारण भी शादी करना जरूरी माना जाता है।

शादी के बंधन में केवल दो इंसान ही नहीं बनते हैं, बल्कि इससे भी ज्यादा उन दो इंसानों की भावनाएं और उनकी विचारधारा भी बंध जाती हैं।

हमारे द्वारा कई बार यह मान लिया जाता है कि शादी करना केवल शारीरिक सुख के लिए जरूरी है, परंतु उससे भी ज्यादा शादी करना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कोई भी मानव यदि अपनी मानव जाति को आगे बढ़ाना चाहता है तो उसे शादी करनी ही होगी।

अब बात आती है Shadi ke liye kya jaruri hai और उसके साथ ही हमें अपनी शादी करते वक्त किस किस प्रकार की सावधानियां और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि हमारी शादी एक सफल शादी बन सके।

आपके द्वारा कई बार इन बातों को सुना जाता है कि उन दोनों का तलाक हो गया या उन दोनों के बीच में अनबन चल रही है इत्यादि।

क्या आप जानते हैं, ऐसी बातें हमें क्यों सुनने को मिलती है क्योंकि शादी करने से पहले उन दोनों ने एक दूसरे को सही रूप से नहीं जाना और कहीं ना कहीं उन दोनों से एक बड़ी भूल हो गई।

शादी करने के लिए दो व्यक्तियों की एक समान विचारधारा भी जरूरी होती है, और अगर उन दोनों की विचारधाराएं एक दूसरे से मेल नहीं खाती है तो वह कभी भी एक दूसरे के साथ अपनी पूरी जिंदगी तो छोड़िए, एक घंटा भी नहीं बिता सकते हैं।

 

विषय

शादी के लिए क्या जरूरी है लड़की या लड़का कैसा होना चाहिए

शादी के लिए क्या जरूरी है, इसमें जो सबसे महत्वपूर्ण बात आती है कि जिसके साथ आप अपनी संपूर्ण जिंदगी बिताना चाहते हैं वह कैसा होना चाहिए क्योंकि यही से आप की संपूर्ण जिंदगी की अलग शुरुआत होती है।

शादी करने से पहले जो सबसे महत्वपूर्ण पढ़ाव होता है कि लड़का और लड़की एक दूसरे को अच्छी तरह से जान लेवे और अगर वे ऐसा करने में नाकाम रहते हैं तो उनकी शादी एक असफल शादी के रूप में मानी जाती है।

तो अब हम बात करने वाले हैं कि शादी करने के लिए लड़का या लड़की कैसा होना चाहिए, तो उसके लिए आप इन बिंदुओं का सहारा ले सकते हैं जो हमने आपको बताए हैं।

 

1. एक समान विचारधारा का होना

सबसे पहले तो आपको यह जान लेना है कि जिससे आप शादी करने वाले हैं उसकी मानसिक सोच अर्थात की विचारधारा आप की विचारधारा से मेल खाती है या नहीं।

अगर आप दोनों की विचारधाराएं उत्तर और दक्षिण की तरह हो रही है, तो आपको अपने संबंध उनके साथ आगे बढ़ाने से परहेज करना

चाहिए क्योंकि यह समस्या आपको आगे आने वाले समय में बहुत ज्यादा परेशान कर सकती है।

 

2. अच्छा और सरल स्वभाव होना

जो दूसरी महत्वपूर्ण चीज आती है वह यह है कि जिसके साथ आप शादी करने वाले हैं उसका स्वभाव कैसा है।

अगर उनका स्वभाव आपके अनुकूल नहीं है और आप का स्वयं का स्वभाव भी उनके अनुकूल नहीं है, तो आपको ऐसे रिश्ते बनाने से भी परहेज करना चाहिए।

आप में से बहुत लोग सोच रहे होंगे कि हमारी पहली मुलाकात से ही हम यह कैसे जान सकते हैं तो हम आपको बता दें कि किसी भी व्यक्ति के स्वभाव का पता मात्र कुछ घंटों में ही चल जाता है, अगर आप थोड़े से मनोविज्ञान के जानकार हैं तो।

 

3. आपकी बातों को ध्यान पूर्वक सुन

हर कोई चाहता है कि उसका जीवन साथी उसकी बातों को ध्यान पूर्वक सुने अर्थात की असलियत में वह क्या चाहता या चाहती हैं उसके बारे में वह जाने।

इसे आमतौर पर कई लोगों द्वारा कहा जाता है कि हमारे द्वारा जोरू की गुलामी की जा रही है, परंतु ऐसा नहीं है हो सकता है उनके विचार हमारे काम आ जाए और हमारे किसी काम में हमारी मदद करें।

 

4. सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो

हम जिस व्यक्ति को अपना जीवनसाथी बनाना चाहते हैं, उसका सेंस ऑफ ह्यूमर भी अच्छा होना चाहिए अर्थात कि उसके सोचने और समझने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए।

अगर उनके साथ इस मामले को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत हो रही है तो भी आगे आने वाले समय में यह आपके रिश्ते में कुछ अनहोनी कर सकती है।

 

5. हंसमुख स्वभाव और अनुशासित और आदर करने वाला या वाली हो

आज हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसका जीवन साथी उसके माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और साथ ही वह उनका आदर और सम्मान उसी प्रकार से करें जैसे, कि वे उसके स्वयं के माता-पिता हो।

ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी माता-पिता को भगवान के बराबर माना गया है, और यदि हम उनकी सेवा नहीं करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि हमने भगवान के विरुद्ध कोई काम किया है।

 

6. आपका पार्टनर क्या सोचता है

सबसे महत्वपूर्ण बात जो शादी करते वक्त आपको पता होनी चाहिए कि आपका पार्टनर आपके बारे में क्या सोचता है।

क्या उसकी सोच आप के प्रति सकारात्मक हैं अर्थात कि क्या आप पर उसका विश्वास पूर्णतया है या नहीं।

अगर आप दोनों की सोच एक दूसरे के प्रति नकारात्मक होगी तो आप एक दूसरे के साथ अपनी जिंदगी को कतई भी आगे नहीं बढ़ा सकते।

 

7. अपने पार्टनर की फाइनेंशियल स्टेटस के बारे में

अभी तक जो हमने बातें आपको बताई हैं, वह उसके मानसिक और उसके शारीरिक स्वभाव से संबंधित हैं, परंतु हमारे जीवन को चलाने के लिए और इसे आगे बढ़ाने के लिए जो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण वस्तु है वह है रुपए और पैसे।

हम आपको यह नहीं बता रहे हैं कि जिसके साथ आप शादी करने वाले हैं, उसके पास बहुत सारी धन दौलत होनी चाहिए परंतु उसके पास इतना तो धन होना ही चाहिए कि आप दोनों आराम से अपनी जिंदगी बिता पाए।

आमतौर पर आजकल तो शादी करने से पहले यही देखा जाता है कि क्या जिसके साथ हमारी बेटि या बेटे की शादी की जा रही हैं, वह फाइनेंसियल रूप से स्ट्रांग है या नहीं।

यह मामला अधिकतर लड़की वालों की तरफ से ही देखा जाता है और उनके द्वारा यही उम्मीद की जाती है कि जिसके साथ उनकी लड़की की शादी हो रही है, वह फाइनैंशल रूप से स्ट्रांग हो ताकि वह उनकी लड़कि को आराम से रख पाए।

 

8. अपने पार्टनर के कैरियर के बारे में जाने

शादी करने के लिए क्या जरूरी है, इसमें जो सबसे महत्वपूर्ण बात आती है वह यह है कि आपको शादी करने से पहले अपने पार्टनर के कैरियर के बारे में जरूर जानना चाहिए।

ऐसा करने पर ना आप केवल उनके बारे में जानेंगे, बल्कि आप यह भी पता लगा पाएंगे कि आप जिसके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं, वह अपनी जिंदगी को लेकर कुछ सीरियस है या नहीं।

अगर आपका साथी अपने कैरियर को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर हैं तो इस की प्रबल संभावना है कि वह आपकी जिंदगी को बहुत ज्यादा सुंदर बना सकता है

क्योंकि जो व्यक्ति अपने कैरियर को लेकर भी असमंजस में है, वह व्यक्ति आपको कभी खुश नहीं रख पाएगा।

 

क्या शादी करना जरूरी है 

अगर आप भी अपनी सोलो लाइफ को जीना चाहते हैं तो आपके लिए शादी करने का कोई औचित्य नहीं है। आम तौर पर कई लोगों द्वारा यह सवाल बार-बार पूछा जाता है कि क्या उन्हें शादी करनी ही चाहिए या नहीं।

तो इसका एक साधारण सा उत्तर है कि, यदि आप का मन कह रहा है कि हां, मुझे शादी करके अपने गृहस्थ जीवन में जाना चाहिए और अपनी संतति को आगे बढ़ाते हुए एक गृहस्ती की भांति जीवन व्यतीत करना चाहिए, तो आप को आवश्यक रूप से शादी करनी ही चाहिए।

हालांकि धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति को शादी करनी चाहिए क्योंकि शादी के बिना उसे मुक्ति नहीं मिलती हैं और साथ ही साथ वह पाप का भोगी भी बनता है, क्योंकि उसने इस मानव जाति को आगे बढ़ाने के लिए अपना योगदान नहीं दिया।

 

शादी करने की सही उम्र क्या है 

शादी के लिए क्या जरूरी है, अगर हम इस बात को देखें तो इसके लिए जो सबसे ज्यादा जरूरी है वह है हमारी उम्र।

हालांकि अब आप में से कई लोग यह सोच रहे होंगे कि आजकल के लोग तो 50 साल की उम्र में भी शादी कर लेते हैं, परंतु यहां हम जो बात करने वाले हैं, वह करने वाले हैं कि शादी करने के लिए वास्तविकता में एक आदर्श उम्र क्या है।

खास तौर पर हमारी सरकार द्वारा भी शादी के लिए हाल ही में जो उम्र तय की गई थी उसमें बदलाव किया गया है जो कि निम्नलिखित हैं।

सरकार के अनुसार शादी करने के लिए लड़के की उम्र 24 साल होनी चाहिए और साथ ही साथ लड़की की उम्र 21 साल होनी चाहिए जबकि

इससे पहले सरकार के अनुसार शादी करने के लिए लड़के की उम्र 21 साल थी और साथ ही साथ लड़की की उम्र 18 साल तय की गई थी।

इसमें बदलाव करने के पीछे सरकार द्वारा कई प्रकार की मानसिकता हो सकती है तो यह तो बात रही सरकारी शादी की उम्र की परंतु अब हम बात करने वाले हैं कि हमें वास्तविकता में किस उम्र में शादी करनी चाहिए।

शादी करने के लिए वास्तविक तौर पर लड़के की उम्र 25 साल से ऊपर होनी चाहिए और वही बात की जाए लड़की की तो उसकी उम्र 22 से 23 साल के बीच में होनी चाहिए।

यह उम्र इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि इस उम्र तक हर व्यक्ति अपने जीवन में एक निर्धारित स्थान पर पहुंच चुका होता है और उसे यह पता होता है कि अब उसे क्या करना है।

इस उम्र तक आते-आते उसमें पूर्ण परिपक्वता आ जाती है और वह समझने लगता है कि अब उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

 

शादी करने के फायदे 

शादी करने के लिए क्या जरूरी है, यह तो हमने देख लिया परंतु अब हमें यह देखना है कि शादी करने के क्या-क्या फायदे रहते हैं।

आप में से हर व्यक्ति की सोच इसके बारे में अलग-अलग होगी और हो सकता है, आप भी शादी करने के फायदे के बारे में अलग-अलग प्रकार की राय बनाते होंगे।

 

1. जीवन में स्थिरता आना।

शादी करने के बाद हमारे जीवन में एक स्थिरता आ जाती हैं और हमें यह समझ आ जाता है कि अब हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

 

2. आंतरिक रूप से परिपक्वता आ जाना।

शादी करने के बाद हम आंतरिक रूप से परिपक्व हो जाते हैं और हमारे जीवन में आने वाली हर समस्या के लिए अपने आप को अच्छा बनाने के लिए काम करते रहते हैं।

 

3. बहुत सारी जिम्मेदारियों को झेलने में सक्षम होना।

शादी होने के बाद हम में इतनी क्षमता हो जाती है कि हम कई प्रकार की जिम्मेदारियों को झेलने लगते हैं।

जैसे की हम हमारी पत्नी के लिए एक पति की जिम्मेदारी निभाते हैं तो वहीं अपने बच्चे के लिए एक पुत्र की जिम्मेदारी निभाते हैं।

वही बात की जाए तो हम अपनी बहन के लिए एक भाई की भूमिका निभाते हैं, तो अपने माता-पिता के लिए एक पुत्र की भूमिका को भी निभाना जानते हैं।

 

4. अपने जीवन में संतुलन स्थापित करने की कला को सीखना।

शादी करने के बाद जो हम में सबसे बड़ा परिवर्तन आता है, वह यह आता है कि हम अपने जीवन में सभी प्रकार का संतुलन स्थापित कर लेते हैं चाहे वह रिश्तो का संतुलन हो या फिर हमारे धन दौलत का संतुलन हो।

हमें यह महसूस हो जाता है कि हमें किस प्रकार से सभी चीजों को साथ में एक स्थान पर लेकर चलना चाहिए और किस प्रकार से इनके बीच संतुलन को स्थापित करना चाहिए।

 

5. हर स्थिति के लिए अपने आपको तैयार करने में सक्षम बनाना।

शादी करने के बाद जो सबसे बड़ा परिवर्तन हमारे अंदर आता है वह यह है कि हम अपने आप को हर स्थिति के लिए सक्षम बना लेते हैं चाहे वह स्थिति हमारे सुख की हो या फिर वह स्थिति हमारे दुख की हो।

शादी करने के बाद हम यह भी सीख जाते हैं कि हमें अब अपने आप को किस हिसाब से आगे बढ़ाना चाहिए और साथ ही अपने परिवार को किस हिसाब से अपना नेतृत्व प्रदान करना चाहिए।

 

शादी करने के नुकसान 

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, तो उसी प्रकार से शादी करने के भी अपने कई फायदे तो अपने कई नुकसान भी होते हैं।

तो अब हम बात करने वाले हैं कि शादी करने के क्या-क्या नुकसान हमें भुगतने पड़ सकते हैं हालांकि ऐसा सभी के साथ नहीं होता है।

 

1. हमारी स्वतंत्रता पर कुछ हद तक रोक लग जाती है।

अक्सर शादी होने के बाद देखा जाता है कि जो लड़के बहुत ज्यादा मजे मारते हैं या फिर बहुत ज्यादा आनंद लेते हैं, वह भी अपने घरों की ओर रुख कर लेते हैं

क्योंकि शादी करने के बाद उन पर कई प्रकार की जिम्मेदारी हालात दी जाती है जो कि उन्हें उठानी ही होती है।

 

2. अनुशासित जीवन को जीना पड़ता है।

शादी करने के बाद हम बहुत ज्यादा मौज मस्ती नहीं कर पाते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि अब हमारे ऊपर कई सारी जिंदगी या निर्भर होती हैं और अगर हम ऐसा करते हैं तो हमें समाज में बिल्कुल भी इज्जत नहीं दी जाती हैं।

इस कारण से हमें शादी करने के बाद एक अनुशासित जीवन को जीना पड़ता है जो कि हमारे समाज द्वारा निर्धारित किया जाता है।

 

3. एक परिपक्वता के साथ जीवन जीना।

शादी करने के बाद हमें एक कठोर पुरुष की भांति अपना जीवन व्यतीत करना होता है अर्थात कि हमारे बचपन और हमारी जवानी के दिनों को भूलकर हमें एक कठोर पुरुष की भांति समाज के सामने प्रस्तुत होना पड़ता है।

 

4. अपने भविष्य के बारे में अधिक चिंता करना।

जब आप अकेले रहते हैं तो हो सकता है, आप अपने भविष्य की चिंता बहुत ज्यादा ना करते हो, परंतु आपकी शादी होने के बाद जब आप पर विभिन्न प्रकार की जिम्मेदारियां डाल दी जाती हैं तो, आपको अपने भविष्य के बारे में बहुत अधिक चिंता होने लगती हैं और आपके द्वारा अपने भविष्य को सुधारने के बारे में विभिन्न प्रकार के कदम उठाए जाते हैं।

 

5. अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार को शुरू करना पड़ता है।

शादी करने के बाद आपका हाल-चाल और आपका रंग रूप और साथ ही साथ जो सबसे बड़ा परिवर्तन आता है वह होता है आपके व्यवहार में।

शादी करने के बाद आपको एक छोटे बच्चे की भांति व्यवहार नहीं करना होता है, क्योंकि अब आपको समाज में एक परिपक्व आदमी के रूप में स्वीकारा जा चुका है।

इसके साथ ही अब आप की यह जिम्मेदारी बनती है कि, आप अपने समाज को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देवें और अपने बचपन और अपनी जवानी को भूलते हुए एक कठोर पुरुष की भांति समाज को आगे बढ़ावे।

 

FAQ : शादी के लिए क्या जरूरी है

Q. शादी के लिए सही उम्र क्या है।

शादी करने के लिए लड़के की उम्र 25 साल होनी चाहिए जबकि लड़की की उम्र 22 से 23 साल होनी चाहिए।

Q. क्या शादी करना जरूरी है।

नहीं, शादी करना जरूरी है ऐसा कहीं पर नहीं लिखा हुआ है ,परंतु धार्मिक और पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यदि आप शादी नहीं करते हैं तो आपको मुक्ति नहीं मिलती हैं।

Q. शादी करने के लिए आपका पार्टनर कैसा होना चाहिए।

शादी करने के लिए आपका पार्टनर ऐसा होना चाहिए कि, वह आपके विचारों को समझे और वह आपको आंतरिक रूप से जाने की वास्तविकता में आप क्या चाहते हैं।

Q. अपने पार्टनर को शादी के लिए चुनते समय सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज क्या होती हैं।

शादी के लिए पार्टनर को चुनते समय सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि क्या आपका पार्टनर अपने कैरियर को लेकर सीरियस है या नहीं।

Q. शादी करने का सबसे बड़ा फायदा क्या है।

शादी करने का सबसे बड़ा फायदा या रहता है, कि आप हर प्रकार की परेशानी और हर प्रकार की जिम्मेदारियों को झेलने में सक्षम बन जाते हैं।

Q. शादी करने का सबसे बड़ा नुकसान क्या है।

शादी करने का एक सबसे बड़ा नुकसान यह है कि, आपको समाज में एक कठोर पुरुष की भांति जीवन व्यतीत करना होता है और आप अपने बचपन और अपनी जवानी के दिनों की तरह अपने जीवन को व्यतीत नहीं कर पाते हैं।

 

Conclusion

इस ब्लॉग लेख में आपने शादी के लिए क्या जरूरी है के बारें में जाना। आशा करते है आप शादी के लड़की या लड़का कैसा होना चाहिए की पूरी जानकारी जान चुके होंगे।

अगर आपका इससे संबन्धित किसी भी तरह का सवाल है तब नीचे कमेन्ट में पूछ सकते है जिसका जवाब जल्द से जल्द दिया जायेगा।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी शेयर करना चाहिए तो इसे सोश्ल मीडिया पर सबके साथ इसे साझा अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस लेख को पढ़ने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

 

Leave a Comment