Stenographer Kya Hota Hai | स्टेनोग्राफर कैसे बने इन हिंदी

Stenographer Kya Hota Hai : यह एक बहुत ज्यादा आदर्शकारी पोस्ट है क्योंकि इस पोस्ट पर काम कर रहे व्यक्ति पर दस्तावेजों को सभालने का दायित्व होता है स्टेनोग्राफर का काम हो रही क्रियाए और बोली जा रही जानकारी को एकदम उसी तरीके से लिखना होता है ताकि उस  चीज़ का लिखित प्रमाण भी रखा जा सके

इस फील्ड में बहुत से पदों पर नौकरियाँ मौजूद है, और स्टेनोग्राफर का इस्तेमाल  मुख्य रूप से सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों आदि में होता है

इस कार्य में कितनी सैलरी होती है और स्टेनोग्राफर का चयन कैसे किया जाता है और इस काम के लिए क्या क्या योग्यताएं होनी आवश्यक है आज हम इस आर्टिकल में इन सबके बारे में जानेंगे

स्टेनोग्राफर बनाना एक अच्छा करियर विकल्प है क्योंकि इसमें बस टाइपिंग और स्टेनोग्राफी के बारे में जानकारी होना आवश्यक है स्टेनोग्राफर क्या है और इस फील्ड के लिए आप 18 वर्ष के होने के बाद अप्लाई कर सकते है

स्टेनोग्राफर की सरकारी पदों पर बहुत आवश्यकता होती है जिसके कारन हम यह कह सकते है की इस फील्ड में सरकारी नौकरी मिलने के अधिक संभावना होती है

 

Stenographer Kya Hota Hai

 

Stenographer Kya Hota Hai

एक स्टेनोग्राफर एक टाइपिंग मास्टर जैसा होता है जो हो रही वार्तालाप और चीज़ों को सुन के तेज़ी से लिखता है और इन्हें शोर्टहैंडे भी कहा जाता है अर्थात यह लिखने के लिए सिंबल का इस्तेमाल करते है

और यह सिंबल आम लोगों को पूरा सही से समझ में आए यह आवश्यक नही है, इनको पढने और सीखने का अलग तरीका होता है

हमने देखा होगा की न्यायलय या राज्य सभाओं और बैठकों में कोई एक इंसान अलग से टाइपर या कोई भी टाइप करने वाला टूल लेके बैठा रहता है, Stenographer ka kya kaam hai आइए देखते है

असल में उसका मुख्य कार्य वहां पर हो रही हर वार्तालाप या प्रक्रिया को नोट करना होता है जिसके लिए वह व्यक्ति हिंदी, इंग्लिश या जिस भी भाषा में उसे लिखने का निर्देश दिया गया है

उस भाषा में लिखता है और वह और ज़ल्दी लिखने के लिए बहुत से सिंबल का इस्तेमाल करता है

हर स्टेनोग्राफर को सिंबल की भाषा की जानकारी होना ज़रूरी है क्योंकि यह वही भाषा है जिससे उसकी टाइपिंग स्पीड और बढती है

 सरल भाषा में कहे तो स्टेनोग्राफर वह होता है जो किसी व्यक्ति द्वारा दिए जाने वाले भाषण को सुनकर टाइप करने वाली किसी भी मशीन द्वारा शब्दों और सिंबलों का  इस्तेमाल करके सभी बातें टाइप करे  

 

स्टेनोग्राफी क्या है 

यह एक ऐसी तकनीक है जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा बोले गए शब्दो को किसी दुसरे व्यक्ति द्वारा बहुत ही तेज़ी से लिखा जाता है, इसमें ज़्यादातर उन मशीनों का इस्तेमाल होता है जिनसे बहुत ही तेज़ी से लिख पाना मुमकिन हो

इसमें तेज़ी से लिखने के लिए अलग अलग आकृति के सिंबल का इस्तेमाल किया जाता है, जोकि बहुत ही ख़ास होते है औए इनके बारे में अलग से सीखना पड़ता है और इनको पढ़ पाने के लिए भी आकृतिओं का विशेष रूप से ज्ञान होना बहुत आवश्यक है स्टेनोग्राफर क्या है आइये इसके बारे में और विस्तार में जानते है

इन तकनीक का इस्तेमाल बहुत से प्राइवेट और सरकारी जगहों पर किया जाता है और तो और इसका इस्तेमाल बहुत से संगठनों और सचिवालयों कोर्ट और सभावों में किया जाता है

 

Stenographer kaise bane 

स्टेनोग्राफर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता, ट्रेनिग, टाइपिंग स्पीड और एक्सपीरियंस की आवशयकता होती है

स्टेनोग्राफर बनने के लिए कितनी शैक्षिक योग्यता की आवशयकता होती है यह इस बात पर निर्भर करता है की आप किस प्रकार के स्टेनोग्राफर बनना चाहते है, यही हमारे दिमाग में आता है की स्टेनोग्राफर कितने ग्रेड के होते है 

 

स्टेनोग्राफर चार ग्रेड के होते है 

  • ए ग्रेड स्टेनोग्राफर (A Grade Stenographer)
  • बी ग्रेड स्टेनोग्राफर (B grade stenographer)
  • सी ग्रेड स्टेनोग्राफर (C Grade Stenographer)
  • डी ग्रेड स्टेनोग्राफर  (D Grade Stenographer)

यह चार अलग अलग काबिलियत और पदवी वाले स्टेनोग्राफर होते है जिनके लिए अलग अलग योग्यता चाहिए होती है, जिस हिसाब से ग्रेड नीचे जाते है उस हिसाब से कम योग्यता की आवशयकता होती है, अथवा ग्रेड ए वाले को सबसे ज्यादा और ग्रेड डी वाले को सबसे कम योग्यता की आवशयकता होती है

इन चारों लेवल के स्टेनोग्राफर की सैलरी में भी फरक होता है और चारों  के कार्य भी थोड़े से अलग लेवल पर होते है

 

ग्रेड ए स्टेनोग्राफर कैसे बने 

यह सबसे उच्च लेवल के स्टेनोग्राफर होते है

स्टेनोग्राफी में अच्छी स्किल होना बहुत ज़रूरी है, इसमें ग्रामर, वोकेबुलरी और एक भाषा को सुन के दूसरी भाषा में लिख पाने की भी काबिलियत होनी चाहिए

जिस भी भाषा में टाइपिंग की जा रही है उस भाषा के बारे में सब कुछ पता होना होना चाहिए उस भाषा की व्याकरण एकदम अच्छे से आना चाहिए और तो और बोली जा रही भाषा को सुन के यदि आवशयकता हो तो दूसरी भाषा में लिखना या अलग तरीके से लिखना भी आना बहुत ज़रूरी है


Step 1 : ए ग्रेड स्टेनोग्राफर बनने के लिए हाई स्कूल या 12 वी के बाद स्टेनोग्राफी में डिप्लोमा होना आवश्यक है, किसी किसी पोस्ट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री की भी मांग होती है

Step 2 : टाइपिंग और शॉर्टहैंड स्किल का भी विकसित होना बहुत आवशयक है, इन स्किल में मास्टर होने की आवशयकता है, जिसके लिए आप कोर्स करे या ऑनलाइन सीखे पर इन स्किल में मास्टर होना अति आवशयक है

Step 3 : छोटे छोटे लेवल पर काम करके अपने काम के अनुभव को इकठ्ठा करिये क्योंकि ए ग्रेड स्टेनोग्राफर सीधा नही बना जा सकता है इसके लिए एक्सपीरियंस का होना बहुत ज़रूरी है

Step 4 : बहुत से ऐसे सर्टिफिकेट इकठ्ठा करिये जिससे आप यह साबित कर पाए की आपकी स्टेनोग्राफी की स्किल अच्छी है और ऐसे बहुत से टेस्ट होते है जिनसे आप यह सर्टिफिकेट इकठ्ठा कर सकते है

Step 5 : NCRA (National Court Reporters Association) और RPR (Registered Professional Reporter) से भी वैलिड सर्टिफिकेट लिया जाता है

इसमें जॉब पाने के लिए अपने रिज्यूमे को अपग्रेड रखिये आपने जो जो सीखा है उसमे डालते रहिये और सभी सर्टिफिकेट जो अभी तक आपने अर्जित किये है वह भी अपने रिज्यूमे में मेंशन करते रहिये

Step 6 : ए ग्रेड के लिए जैसे ही जॉब निकले उसके लिए Apply करिये

Step 7 : इंटरव्यू की तैयारी करके इंटरव्यू दीजिए

Step 8 : इंटरव्यू में सफल न होने पर अन्य अवसरों की तलाश करिये पर अपने स्किल को बरकरार रखिये

Step 9 : इंटरव्यू में सेलेक्ट होने पर अगले प्रोसीजर की तैयारी करिए जो की हर संस्था का अलग अलग होता है


बी ग्रेड स्टेनोग्राफर कैसे बने 

Step 1 : 12 तक की शिक्षा पूरा होना सबसे आवश्यक है

Step 2 : किसी भी स्टेनोग्राफी के कोर्स का सर्टिफिकेट या डिग्री होना भी आवश्यक है

Step 3 : टाइपिंग और शॉर्टहैंड की भी अच्छी प्रैक्टिस होनी चाहिए

Step 4 : कंप्यूटर का इस्तेमाल करना आना चाहिए और कंप्यूटर से जुड़े सभी टाइपिंग और शॉर्टहैंड के सॉफ्टवेर का भी इस्तेमाल करना आना चाहिए

Step 5 : यह सब चीज़ें पूरी होने के बाद सरकारी तथा प्राइवेट जहाँ पर भी बी ग्रेड स्टेनोग्राफर की आवशयकता हो वहाँ पर आवेदन कर सकते है

Step 6 : सरकारी जगह पर आवेदन फॉर्म फिल करके तथा प्राइवेट जगह पर भी इंटरव्यू आदि के द्वारा होता है

Step 7 : इन सभी विधि को पूर्ण करने के बाद सही प्रक्रिया द्वारा आप आराम से B Grade Stenographer बन सकते है


ग्रेड सी स्टेनोग्राफर कैसे बने 

Step 1 : इसके लिए सबसे पहले तो आपको भारत का ही वासी होना आवश्यक है

Step 2 : किसी प्रचलित बोर्ड से व्यक्ति की 12 तक की शिक्षा पूरी होनी चाहिए

Step  3 : वह किसी भी स्ट्रीम से अपनी 12 तक के शिक्षा पूर्ण कर सकता है, वह आर्टस, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम से भी अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकता है

Step  4 : व्यक्ति की टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड पर मिनट की होनी ही चाहिए, और वह कैसे भी शब्दों को आसानी से लिख ले ऐसी स्पीड होनी चाहिए

Step  5 : शॉर्टहैंड स्पीड 100 वर्ड पर मिनट होनी चाहिए

Step  6 : ऑनलाइन मोड में फॉर्म फिल करना है यह फॉर्म आपको एसएससी ( Staff Selection Commission) की वेबसाइट पर मिल जाएगा

Step  7 : इस फॉर्म को ध्यान से भरना है और सभी ज़रूरी दस्तावेज अपलोड कर देने है

Step  8 : एग्जाम ऑनलाइन मोड से होता है जिसमे तीन भाग होते है, जनरल, इंग्लिश और कॉम्प्रिहेंशन

  • जनरल अवेयरनेस – इस भाग में आपको करंट अफेयर्स, बेसिक अंडरस्टैंडिंग और कुछ गणित से जुड़े आसान आसान सवाल पूछे जा सकते है
  • इंग्लिश – इसमें इंग्लिश ग्राम्मेर से जुड़े सवाल होंगे
  • कॉम्प्रिहेंशन – इसमें एक पैराग्राफ दिया रहता है और उसमे से सवाल जवाब ढूंढ के लिखना रहता है यह काफी तरह के होते है पर इसका मुख्य काम व्यक्ति के पढने और  समझने के कौशल का परीक्षण करना है

Step  9 : रिटेन पेपर को पास करने के बाद स्किल टेस्ट को को पास करना होता है

Step  10 : लिखित परीक्षा पास करने के बाद आपको स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जहां आपकी टाइपिंग स्पीड और आपकी शॉर्टहैंड  स्पीड का परीक्षण होगा जिसमे आपकी टाइपिंग स्पीड 40 शब्द पर मिनट और शॉर्टहैंड स्पीड 100 शब्द पर मिनट होनी चाहिए

Step  11 : इन सब टेस्ट के बाद व्यक्ति का परीक्षण इस चीज़ पर होता है की उसने इन सब टेस्ट में कैसा प्रदर्शन दिया है

Step  12 : सिलेक्शन होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता  है और सब सही होने पर उसका अपॉइंटमेंट हो जाता है


ग्रेड डी स्टेनोग्राफर कैसे बने 

Step 1 : व्यक्ति की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए

Step  2 : 12 तक की शिक्षा पूर्ण होनी चाहिए

Step  3 : एक मिनट में 80 शब्द लिखने की टाइपिंग स्पीड का होना बभी आवश्यक है और शॉर्टहैंड के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए

Step  4 : कंप्यूटर की भी बेसिक जानकारी का होना आवशयक है

Step  5 : यह सब चीज़ें पूर्ण होने के बाद आपको ग्रेड डी स्टेनोग्राफर की जॉब के लिए ढूंढना है की कब वह प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में निकलती है

Step  6 : स्टेनोग्राफी टेस्ट की तैयारी करिये और सही से इंटरव्यू और स्किल टेस्ट को पास करना अगला चरण है

Step  7 : इसके लिए कुछ एग्जाम भी होते है जैसे की SSC, RRB, SPSC की परीक्षा जिससे आपको सरकारी नौकरी मिल सकती है

Step 8 : इसमें मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होता है

इस तरह से आप अपनी अच्छी स्टेनोग्राफी स्किल और काम भर की शॉर्टहैंड की जानकारी से आराम से डी ग्रेड के स्टेनोग्राफर बन सकते है

 

सभी ग्रेड के स्टेनोग्राफर की सैलरी कितनी कितनी होती है 

  • GRADE A – स्टेनोग्राफर की सैलरी एक महीने में 50 हज़ार से 75 हज़ार तक हो सकती है
  • GRADE B – स्टेनोग्राफर की सैलरी एक महीने में 40 हज़ार से 60 हज़ार तक हो सकती है
  • GRADE C – स्टेनोग्राफर की सैलरी एक महीने में 35 हज़ार से 50 हज़ार तक हो सकती है
  • GRADE Dस्टेनोग्राफर की सैलरी एक महीने में 25 हज़ार से शुरू होकर 40 हज़ार तक हो सकती है

 

सैलरी और किन किन चीज़ों पर निर्भर करती है 

सैलरी मुख्य दिए गए चीज़ों पर निर्भर करती है

GP : इसका फुल फॉर्म होता है गुड प्रैक्टिस अर्थात आपका कितना अभ्यास और अनुभव है, बहुत जगह आपको स्टेनोग्राफी में जीपी सुनने को मिलेगा जिसका सीधा सा यही मतलब होता है


ग्रेड : हर ग्रेड के स्टेनोग्राफर की काबिलियत और सैलरी अलग अलग होती है


आर्गेनाईजेशन : किस संस्था में आप काम कर रहे है या करना चाहते है इससे भी सैलरी पर बहुत प्रभाव पड़ता है


लोकेशन : किस जगह पर आप काम कर रहे है यह भी आपकी सैलरी पर असर डालती है


प्रदर्शन : आपका प्रदर्शन कैसा है आपकी सैलरी मुख्य रूप से इसी बात पर निर्भर करती है


Stenographer Kya Hota Hai इसके बारे में जानने के बाद आइये इसके प्रकार के बारे में जानते है

 

स्टेनोग्राफर कितने प्रकार के होते है 

अलग अलग पदवी और काम के हिसाब से हम यह कह सकते है की स्टेनोग्राफर कई प्रकार के है जिसमे से एक रूप से हम स्टेनोग्राफर में फरक उनके ग्रेड के रूप में कर सकते है जिसके बारे में ऊपर विस्तार में बताया गया है

 

अन्य स्टेनोग्राफर के प्रकार 

  • कोर्ट स्टेनोग्राफर
  • विधायी स्टेनोग्राफर
  • कैप्शनिंग स्टेनोग्राफर
  • रीयल-टाइम ट्रांसक्रिप्शनिस्ट
  • फ्रीलांस स्टेनोग्राफर
  • कम्युनिकेशन एक्सेस रियल-टाइम ट्रांसलेशन स्टेनोग्राफर
  • प्रसारण स्टेनोग्राफर
  • मेडिकल स्टेनोग्राफर

 

FAQs : Stenographer Kya Hota Hai

Q1 : स्टेनोग्राफर का पेपर कितने नंबर का होता है?

यह पेपर कुल 200 अंक का आता है

Q2 : स्टेनोग्राफर कितने प्रकार के होते हैं?

  • भाषा के रूप में देखे तो दो प्रकार के हिंदी और इंग्लिश स्टेनोग्राफर
  • ग्रेड के रूप में 4 प्रकार के स्टेनोग्राफर होते है (ग्रेड ए, ग्रेड बी, ग्रेड सी, ग्रेड डी)

Q3 : क्या मैं 10वीं के बाद स्टेनोग्राफी कर सकता हूं?

जी हां, पर आपको 10 बी के बाद एक वर्ष का स्टेनोग्राफर का कोर्स करना होगा

Q4 : कौन सा स्टेनोग्राफी कोर्स सबसे अच्छा है?

आईटीआई स्टेनोग्राफी

Q5 : स्टेनोग्राफर बनने के लिए क्या करें?

टाइपिंग स्पीड और स्टेनोग्राफी का प्रयास करने से और शॉर्टहैंड सीखने से आपको स्टेनोग्राफर बन सकते है

Q6 : स्टेनोग्राफर का कोर्स कितने साल का होता है?

यह एक साल का कोर्स होता है

Q7 : स्टेनोग्राफर का क्या काम होता है?

यह सुन के किसी भी चीज़ को तेज़ी से लिखने का काम करते है

 

Stenographer Kya Hai के बारे में हमने संक्षेप में जानकारी प्राप्त की, स्टेनोग्राफर कितने प्रकार के होते है तथा ग्रेड A, ग्रेड B, ग्रेड C और ग्रेड D स्टेनोग्राफर कैसे बने इसके बारे में भी हमने आपको जानकारी देने का प्रयास किया है

हमें आशा है की आपको हमारा आजका आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आपको जो जानकारी चाहिए थी वह मिल गयी होगी हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद

Leave a Comment