VGA Full Form – VGA Cable की जानकारी हिंदी में

क्या आपको पता है की VGA केबल क्या होता है या VGA केबल काम कैसे करते है या VGA Full Form क्या होता है अगर नहीं तो इस आर्टिकल में आपको VGA के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।

इस आर्टिकल में मैं आपको बताएँगे की VGA Full Form क्या होती है? VGA क्या होता है? VGA काम कैसे करता है? और वीजीए के नुक्सान क्या है ?

 

VGA Full Form क्या होती है?

VGA की Full Form होता है “Video Graphics Array“। इसे D-Sub भी कहते है। यह सबसे पुराना और सबसे पहला डिस्प्ले इंटरफ़ेस है जो Analog signal ट्रांसफर करता है। इसे CRT Monitor के लिए बनाया गया था

 

VGA क्या होता है?

आप सभी के पास कंप्यूटर तो होगा ही और आपने अपने कंप्यूटर के पीछे एक नीले रंग की बड़ी सी केबल भी देखि होगी। वही VGA Cable होती है। VGA एक ऐसा कंप्यूटर हार्डवेयर है जो मदरबोर्ड और मॉनिटर को जोड़ने का काम करता है। इसे सामान्यतः VGA Cable कहते है

 

VGA Full Form

 

VGA मदरबोर्ड या ग्राफ़िक कार्ड से निकले सिग्नल को मॉनिटर में प्रदर्शित करता है VGA केबल को CRT Monitor के लिए बनाया गया था आपने पहले पुराने बड़े बड़े मॉनिटर देखे होंगे

वही CRT मॉनिटर होते है जिनमें VGA केबल लगाई जाते है। अब वीजीए का इस्तेमाल बहुत ही कम हो गया है क्योकि मार्किट में जितने मॉनिटर आते है वह सभी डिजिटल मॉनिटर होते है

जिनमे HDMI केबल काम में ली जाती है। फिर भी आज बाजार में कई प्रकार के VGA केबल उपलब्ध है फिर चाहे वे छोटे वीजीए केबल हो या बड़े आकर के केबल हो।

 

VGA काम कैसे करते है?

VGA एनालॉग सिग्नल ट्रांसफर करता है जिसमें मदरबोर्ड या ग्राफ़िक कार्ड से सिग्नल निकलते है और फिर VGA के द्वारा मॉनिटर तक पहुंचते है।

यह कंप्यूटर और मॉनिटर के बीच या कंप्यूटर और टेलीविजन स्क्रीन के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है। इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके मॉनिटर और सीपीयू दोनों में VGA port होना जरूरी है ।

VGA केबल में दोनों तरफ 15 पिने होती है जो पांच पांच की 3 पंक्ति में लगी होती है यह पिने बिलकुल सीधे नहीं होती है बल्कि थोड़ा आगे पीछे होती है

 

VGA Cable

 

VGA केबल दो प्रकारों में आती है जैसे की Male और Female कनेक्टर। VGA Male connector में पिने निकली होती है और VGA female connector में इन पीने को डालकर पेच से कसना होता है।

आप निचे इस इमेज में दोनों में फर्क देख सकते है

 

VGA ki Jankari

 

VGA का 2048×1536 रेसोलुशन होता है और इसका refresh rate 85Hz होता है।

 

VGA के फायदे क्या है?

Easily Available – VGA का सबसे बड़ा फायदा होता है की यह आसानी से हर जगह मिल जाते है बल्कि कुछ कंपनी तो मॉनिटर के साथ ही VGA केबल फ्री देती है लेकिन इसके बाद Digital Cable का अविष्कार हुआ जिसे locally ढूँढना थोड़ा मुश्किल होने लगा  

Very Cheap – VGA केबल बाकि डिजिटल केबल से थोड़ी सस्ती होती है लेकिन यह फर्क इतना भी नहीं होता है की आप थोड़े से पैसे के लिए picture quality से समझौता करे।

 

VGA के नुक्सान क्या है?

Signal Loss – इसमें एक जगह से दूसरी जगह सिग्नल जाने से रस्ते में सिग्नल खराब हो जाता है यानी जो सिग्नल मदरबोर्ड या ग्राफ़िक कार्ड ने उत्पन्न किया होता है वह सिगनल मॉनिटर तक नहीं पहुँचता है

और मॉनिटर तक जाते जाते सिग्नल में कमी आ जाती है जिससे आपको picture quality ज्यादा अच्छी नहीं मिलती है जबकि आपके graphic card ने तो वह Quality भेजी थी लेकिन वह Quality आपको मॉनिटर में नहीं मिलती 

Color Support – VGA सिर्फ RGB कलर को ही सपोर्ट करता है।

Bigger Size – VGA केबल का साइज किसी भी डिजिटल सिग्नल केबल से ज्यादा बड़ा होता है। वही आज के समय HDMI केबल का इस्तेमाल किया जाता है जो इससे ज्यादा पतली और हलकी होती है।

As old as bad – VGA केबल समय के साथ साथ जितनी पुरानी होती रहती है यह उतनी ज्यादा बेकार पिक्चर क्वालिटी देती है और अगर वीजीए बीच से कही थोड़ी भी टूटी तो इससे picture quality पर बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ेगा।

 

निष्कर्ष

हमे उम्मीद है की आपको VGA Full Form और वीजीए के बारे में सारी जानकारी अच्छी लगी होगी। यदि आप के मन में अभी भी VGA केबल संबंधित कोई परिशानी है तो आप निचे Comment कर सकते है

जिसका जवाब हम जरूर देंगे इसके अलावा इस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया देना न भूले क्यों की आप की प्रतिक्रिया हमारे लिए बहोत महत्वपूर्ण है 

 

Gust Post Details 

  • Author Name :- Prabhat’
  • Website URL :- hinditechreview
  • Website Title :- Hindi Tech reviews-learn Technology in Hindi

5 thoughts on “VGA Full Form – VGA Cable की जानकारी हिंदी में”

Leave a Comment