MI kis desh ki company hai – एमआई किस देश की कम्पनी है

दुनियाभर में प्रसिद्ध मोबाइल कम्पनी MI के बारें में हर कोई प्रचित है, हो सकता है आप यह आर्टिकल किसी MI मोबाइल फोन से ही पढ़ रहें होगे या आपने कभी ना कभी किसी MI प्रॉडक्ट का इस्तेमाल अवश्य किया होगा, लेकिन क्या आप जानते है कि MI kis desh ki company hai

MI, जिसे Xiaomi, Redmi नाम से भी जाना जाता है। यह पहली ऐसी मोबाइल कम्पनी है जो कम समय में पूरी दुनिया में अपने ब्रांड प्रॉडक्ट को लेकर प्रसिद्ध हो गई।

अधिकतर लोग MI का ही मोबाइल लेने के लिए सुझाव देते है, क्योंकि यह बजेट दाम में ही एक अच्छे क्वालिटी और फीचर वाली स्मार्टफोन प्रोवाइड कर देते है।

 

MI kis desh ki company hai

 

एम आई (Mi) किस देश की कंपनी है

Redmi यानि एमआई एक चीनी कम्पनी है, जिसका मुख्यालय इसके राजधानी बीजिंग में है। इसे दुनियाभर में कई नामों से जाना जाता है जैसे:- MI, Redmi, Xiaomi इसे चीन का एप्पल (एप्पल ऑफ़ चाइना) भी कहा जाता है।

इस मोबाइल कम्पनी की स्थापना 06 अप्रैल 2010 को बीजिंग में हुआ था। यह स्मार्टफोन के अलावा अन्य कई समान जैसे:- बैग, जूता, इयरफोन, हेडफोन, पावर बैंक, टेलीविजन, लैपटॉप, स्पीकर, माऊस, चार्जर, सीसीटीवी कैमरा इत्यादि चीजें भी बनाने का काम करती है।

MI का पूरा नाम Mobile Internet होता है, जिसका यह लोग अन्य अर्थ Mission Impossible भी बताते है, क्योंकि शायोमी को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, जो इनके शुरुआती दिनों में टालना असंभव था।

 

MI (एमआई) का मालिक कौन है

वुहान विश्वविद्यालय से कम्प्युटर साइन्स विषय के साथ बीए की पढ़ाई MI का संस्थापक Lei Jun ने किया था। इसके बाद उन्होने वर्ष 1992 में Kingsoft company में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में नौकरी की। उसके बाद उन्होने यहाँ अच्छा प्रदर्श किया, जिससे उन्हे इसका CEO बना दिया गया था।

15 साल लगातार Kingsoft में CEO पद पर काम करने के बाद उन्होने वर्ष 2007 में इससे इस्तीफा दे दिया और उसके बाद उन्होने अपनी खुद की कम्पनी खोलने का निर्णय लिया और उन्होने 06 अप्रैल 2010 को Xiaomi Corporation नाम से कम्पनी की स्थापना किया।

 

MI का इतिहास क्या है

रेडमी कम्पनी की शुरुआत Lei Jun के द्वारा की गई थी। इसका शुरू से ही मोटिव था कि मार्केट में हर जरूरत की चीजों को कम दामों में अधिक फीचर के साथ देने का और इसे ऐसा ही किया। इसकी स्थापना Xiaomi Corporation के नाम पर किया गया था।

शुरू में MI, Redmi Xiaomi Corporation के अधीन ही आते थे। कुछ सालों के बाद इन्हे अलग-अलग कम्पनी का दर्जा प्राप्त हो गया।

रेडमी मोबाइल आपको 5 से 15 हजार के बीच में दे दिया जाता है तो वही MI का प्रॉडक्ट आपको इससे महंगा मिलता है तो वही Xiaomi आपको दोनों के बीच के प्राइस में मिल जाती है।

Lei Jun को MI का सफलता का क्ष्रेय दिया जाता है, लेकिन इनके Zhou Guangping, Wong Kong-Kat, Hong Feng, Liu DeLin Bin, Li Wanqiang ने भी काफी मेहनत से काम किया है और इस कम्पनी को इस मुकाम पर लाया है,

लेकिन Lei Jun के अलावा यह सभी लोग इसके शुरुआत होने के बाद से ही काम करने लगे थे। इन सभी लोगों ने MI, Redmi, Xiaomi के नये-नये प्रॉडक्ट बनाने पर काम करना शुरू किया और उसे चीन के अलावा दुनिया के अन्य देश में प्रोमोट करने का भी काम किया है।

इसने सबसे पहले चीन और दुनिया के मोबाइल मार्केटिंग स्ट्राटर्जी को समझा और वर्ष 2011 में अपनी पहली स्मार्टफोन चीन में लॉंच किया,

जिसे उन्हें ग्राहक का काफी अच्छा रिपोन्स मिला। इसके बाद कम्पनी ने एक से बढ़कर एक नई स्मार्टफोन बजेट दामों में और अधिक फीचर के साथ बेचने लगी।

कम्पनी ने अपने देश से आगे बढ़कर दुनिया के अन्य देश में अपनी प्रॉडक्ट बेचने का निर्णय लिया और लोगों ने इसकी कम दामों में अधिक फीचर देने के कारण इसे स्वीकार किया और देखते ही देखते इसने पूरी दुनिया में एक बड़ा मार्केट को कब्जा कर लिया।

वर्तमान में यह मोबाइल कम्पनी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता है। विकिपीडिया के 2018 के रिपोर्ट के अनुसार इसका रेविन्यू 205.839 बिलियन यूएस डॉलर है और इसमें अभी दुनियाभर में लगभग 19 हजार लोग काम करते है।

 

एमआई का भारत में मौजूदगी

चीन के बाद इसका सबसे बड़ा मार्केट शेयर भारत ही है इसने यहाँ अपने करोड़ो नये ग्राहक बनाए है। Xiaomi Corporation की शुरुआत होने के लगभग 4 साल बाद इसने भारत में 15 जुलाई 2014 को अपना पहला स्मार्टफोन लॉंच किया।

भारत में एमआई का मुख्यालय बेंगलुरु में है। जहाँ से भारत में एमआई मोबाइल मार्केट की सभी देख-रेख किया जाता है। इस मुख्यालय का हेड मनु कुमार जैन है जो इसके भारत में मौजूदगी के बाद से ही काम कर रहे है। इन्होने IIT दिल्ली से engineering में स्नातक किया है और IIM कोलकाता से MBA किया है।

आज भारत में शायोमी कार्पोरेशन का 23% मार्केटिंग शेयर यहाँ है जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कम्पनी के रूप में जानी जाती है तो वहीं Samsung 24% मोबाइल मार्केटिंग शेयर के बाद यह भारत का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता कम्पनी है।

 

एमआई से संबन्धित जानकारी

  • MI कम्पनी की शुरुआत 06 अप्रैल 2010 में चीन की राजधानी बीजिंग में हुई थी।
  • MI कम्पनी की शुरुआत Lei Jon ने किया था।
  • भारत में इसने सबसे पहले 15 जुलाई 2014 को अपना स्मार्टफोन लॉंच किया था।
  • इसकी शुरुआती नाम Xiaomi Corporation है।
  • इस चीन का सबसे बड़ा मोबाइल कम्पनी है।
  • इसे चीन का एप्पल ऑफ़ चाइना भी कहते है।
  • दुनिया का यह 5वां सबसे बड़ा मोबाइल कम्पनी है।
  • यह भारत का 23% मार्केट शेयर के साथ दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विक्रेता है।
  • मनु कुमार जैन इसके भारतीय एमआई मुख्यालय का हेड है।
  • Lei Jon MI का शुरुआत करने से पहले Kingsoft में CEO पद पर कार्यरत थे।
  • दुनियाभर में इस कम्पनी पर डाटा चोरी का आरोप लगते रहते है।
  • अन्य मोबाइल के मुक़ाबले आपको इसमें अधिक विज्ञापन देखने को मिलती है।
  • MI, Xiaomi, Redmi तीनों एक ही कम्पनी के समावेश है।

 

अंतिम शब्द                                                                         

आपने इस आर्टिकल में MI kis desh ki company hai के बारें में जाना। आशा करता हूँ आपको एमआई का मालिक और इतिहास में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

1 thought on “MI kis desh ki company hai – एमआई किस देश की कम्पनी है”

Leave a Comment