Google Word Coach In Hindi | गूगल वर्ड कोच गेम कैसे खेले

Google Word Coach In Hindi : गूगल कंपनी द्वारा गूगल वर्ड कोच नाम का एक खेल शुरू किया था जोकि बहुत ही मजेदार और लोकप्रिय है

इस खेल में, आपको एक शब्द के दो विकल्प दिए जाते हैं और आपको उसका सही अर्थ चुनना होता है। यह खेल उपयोगकर्ताओं की व्यापक शब्दावली को बढ़ाने में मदद करता है और उनकी भाषा कौशल को सुधारता है

हो सकता है की इस समय आपको गूगल की इस सेवा का नाम न पता हो पर गूगल का इस्तेमाल करने वाले लोगों ने कभी न कभी तो इसको इस्तेमाल जरूर किया होगा

यह बहुत कमाल की सेवा है जोकि एक खेल के रूप में यूजर के सामने प्रस्तुत की जाती है इसमें यह शब्दों को खेल के माध्यम से सिखाने का काम किया है

गूगल वर्ड कोच का आविष्कार साल 2018 में किया गया था। इसे गूगल ट्रांसलेटर और गूगल डिक्शनरी के रूप में जाना जाता है। इसके मुख्य फीचर में से एक वर्ड कोच है जो उपभोक्ता को नए शब्दों या अज्ञात शब्दों का अर्थ सीखने में मदद करता है।

इसमें वाक्यांशों और उनके अर्थों के बीच एक Quiz शामिल होता है जो उपयोगकर्ताओं को नए शब्दों का अर्थ सीखने में मदद करता है।

आज के लेख में हम Google Word Coach क्या है, और Word Coach Game कैसे खेले जैसे विषय पर जानकारी शेयर करने की कोशिश करेंगे

यदि आप भी Google वर्ड कोच के बारे में अधिक जानकारी पाना चाहते है तो इस लेख को शुरवात से अंत तक जरूर पढ़िए क्यों की इस लेख के द्वारा शेयर की जानकारी का आप को वर्तमान तथा भविष्य में जरूर फायदा होगा

 

Google Word Coach In Hindi

 

Google Word Coach In Hindi | गूगल वर्ड कोच क्या है

अगर आप गूगल वर्ड कोच के बारे में जानना चाहते है तो सब से पहले आप को इस खेल के नाम के बारे में पता होना जरूरी है जैसे की इस खेल का नाम तीन शब्दों से मिलके बना है जो निम्नलिखित है

  • GOOGLE – इस खेल को बनाने वाली कंपनी के नाम को दर्शाता है
  • WORD – यह शब्दों का खेल है इसलिए इस खेल का दूसरा शब्द शब्दों को दर्शाता है
  • COACH – इसका तीसरा शब्द प्रशिक्षक को दर्शाता है क्योंकि यह यूजर को खेल खेल के माध्यम से शब्दों का प्रशिक्षण देता है

 

Google Word Coach गेम क्या है 

यह गूगल द्वारा बनाया गया शब्दों का खेल है, जिसमे गूगल उपयोगकर्ता को English भाषा को एक खेल के माध्यम से सिखाने और उनके कौशल को बढाने का काम करता है यह खेल एक Quiz की तरह खेला जाता है

यह कोई Application या Website नही है यह गूगल के सर्च इंजन के अंदर मौजूद सुविधा है जिसे उपभोक्ता अपने मोबाइल फ़ोन में ” गूगल वर्ड कोच ” या “Google Word Coach” टाइप और सर्च कर के Open सकता है

 

Google Word Coach

 

इस खेल में एक सवाल पुछा जाता है जिसके दो विकल्प दिए होते है सही चुनाव करने पर आपको पॉइंट मिलेंगे और गलत चुनाव करने पर आपके पॉइंट नही कटते है,

इस तरह से गेम खेलकर आप अपनी शब्दावली को बढ़ा सकते हैं और नए शब्द सीख सकते हैं

Google Word Coach खेल में आपको सही या गलत उत्तर देने के बाद आपको उस शब्द का विवरण मतलब उस सवाल का Description भी मिलता है,

जिस से आप को अपने सवाल और उसके जवाब के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उपयोग कर सकते है, आगे हम इस खेल को कैसे खेल सकते है और इस गेम के नियम क्या है इसके बारे में विस्तार में जानेंगे

 

Google Word Coach Game को कैसे इंस्टाल करे 

कही सारे उपभोक्ता आज भी इस गेम को अन्य गेम की तरह समझते है और इसका एप्लीकेशन इंटरनेट या प्ले स्टोर पर खोजते है

लेकिन जैसे की हम ने आप को बताया की गूगल वर्ड कोच कोई एप्लीकेशन नहीं है यह एक गूगल का फीचर है, जिसका उपयोग हम हमारी Vocabulary अच्छी करने के लिए कर सकते है

फिर भी यदि आप Google Word Coach Download करना चाहते है तो हम ने कुछ स्टेप निचे प्रदान किये है उन्हें फॉलो कर के आप अपने मोबाइल में इस गेम को इनस्टॉल कर सकते है

 

1) शॉर्टकट आइकॉन (Add Shortcut to Home screen)

यदि आप इस गेम को बार बार खेलना चाहते है लेकिन आप को बार बार Google पर जाकर Google Word Coach Game सर्च नहीं करना है तब आप के सामने एक सब से अच्छा विकल्प निकल कर आता है याने की – Add Shortcut to Home screen

मतलब आप इस गेम को डाउनलोड या इनस्टॉल नहीं करोगे लेकिन आप इस गेम का एक Shortcut अपने मोबाइल के स्क्रीन पर Add कर सकते हो और यह Shortcut create करने का विकल्प Google खुद अपने उपभोक्ता को प्रदान करता है

इस गेम का शॉर्ट कट अपने मोबाइल के Home Screen पर क्रिएट करने के लिए निचे दिए स्टेप को फॉलो करिये

 

Google Word Coach In Hindi

 

STEP 1 : अपने मोबाइल फ़ोन के गूगल ब्राउज़र पर Google Word Coach सर्च करे

Step 2 : मोबाइल Icone के रूप में बने विकल्प पर क्लिक करे

Step 3 : अपने फोन की Home Screen पर इस लोगो की तलाश करे

Step 4 : इस लोगो पर Click करे

Step 5 : खेल का आनंद ले

 ध्यान दे की यह गेम केवल मोबाइल फ़ोन पर खेला जा सकता है और यदि आप डेस्कटॉप या लैपटॉप पर इसे खेल रहे हो तो वे Google की ऑफिशल वेबसाइट नहीं है Google Word Coach के नाम से बनाई किसी अन्य डेवलपर की वेबसाइट है 

 

2) गूगल वर्ड कोच गेम इनस्टॉल करे 

जैसे की हम शुरवात से बता रहे है की गूगल के और से इस गेम का कोई ऍप वर्शन जारी नहीं किया है

लेकिन गूगल द्वारा इसको एप के रूप में लांच नही किया तो क्या हुआ यदि आपको यह खेल अच्छा लगता है तो आप प्ले स्टोर पर उपलब्ध तमाम वर्ड कोच गेम खेल सकते है और अपनी Vocabulary को अच्छे से सुधार सकते है

 

WORD COACH GAME

 

वर्ड कोच गेम के ऍप को डाउनलोड एंव इनस्टॉल करने के लिए निचे दिए स्टेप को फॉलो करे

STEP1 : सब से पहले आपको प्ले स्टोर OPEN करना है

STEP 2 : सर्च बार में वर्ड  कोच या WORD COACH सर्च करना है

STEP 3 : अब आप के सामने जो सब टॉप पर गेम दिखाई देगी उसे Download करना है

STEP4 : चाहिए तो आप निचे दिए लिंक पर Click कर के भी इस गेम को मोबाइल में डाउनलोड कर सकते है

 

Download

 

नोट : यह गेम भी शब्दों की गेम है पर इसे गूगल ने नही बनाया है, यह प्ले स्टोर पर मौजूद तमाम शब्दों की गेम में से एक है, इसमें आपको गूगल वर्ड कोच से थोड़े अलग सवाल मिल सकते है पर यह गेम भी मजेदार है और इसमें बहुत अच्छे अच्छे और मजेदार तरीके से शब्दों की जानकारी देने की सुविधा है

 

Google Word Coach गेम कैसे खेले 

यह गेम मुख्य रूप से किसी साईट या किसी एप के रूप में नही मौजूद है यह गूगल सर्च इंजन का इन बिल्ड फीचर है

अब सवाल ये आता है की हम इस खेल को कैसे खेले, तो इसमें सोचने की कोई बात नही है, यह फ़ोन पर गूगल वर्ड कोच हिंदी या इंग्लिश में सर्च करने से आ जाती है

और इसको सर्च करते ही सबसे ऊपर आपको यह गेम खेलने को मिल जाएगी, यही एक सही तरीका है जिससे आप सीधे इस खेल को खेल सकते है

यह सिर्फ फोन में काम करता है, यह अभी तक लैपटॉप पर काम करने में सक्षम नही है, यह खेल कई भाषा में मौजूद है, पर हम आपको आज यह खेल अंग्रेजी भाषा और हिंदी भाषा में कैसे खेले यह बताएँगे

यह खेल सिर्फ उन देशों के सर्च इंजन में मौजूद है जिस देश की मातृभाषा अंग्रेजी नही है, अमेरिका जैसे देश जिनकी मातृभाषा अंग्रेजी ही है उनके सर्च इंजन पर इस खेल का कोई विकल्प नही दीखता है

यदि आप सबसे पहली बार इस खेल को खेलने जा रहे है तो यह खेल शुरू से शुरू करते है तो आपके पॉइंट जीरो रहते है और हर एक सही जवाब देने पर यह पॉइंट 180 प्लस हो जाते है और गलत जवाब देने पर भी पॉइंट्स कम नही होते है

एक राउंड ख़त्म करने पर यदि आप रिफ्रेश भी कर देते है तो भी आपके पॉइंट सेव हो जाते है उस दिन आप जितने राउंड Finish करते जायेंगे आपके अंक सेव होते जाएँगे

और आप जबतक अपने ब्राउज़र को क्लियर नहीं करते है तबतक आप जब भी इस गेम को continue करेंगे तब आप अपने पुराने अंकों के साथ यह गेम खेलना शुरू कर सकते है, पर सिर्फ राउंड पूरा होने पर ही अंक सेव होते है

क्योंकि इस गेम का कोई रिकॉर्ड नही रहता इसलिए एक बार में आप जितना आगे जा सकते है जाइए, पर एक बार ब्राउज़र क्लियर करने से आपके अंक भी क्लियर हो जायेंगे और आपको फिरसे शून्य से खेलना पड़ेगा

 

गूगल वर्ड कोच गेम खेलने का तरीका

इस गेम को खेलने का तरीका काफी आसान है जिसके स्टेप हम ने निचे प्रदान किये है

STEP 1 : अपने फोन में गूगल सर्च इंजन Open करे

 

GOOGLE SEARCH

 

STEP 2 : Search बॉक्स में Google Word Coach सर्च करे

 

GOOGLE WORD COACH SEARCH

 

STEP 3 : आपको सर्च रिजल्ट में सबसे पहले नंबर पर ही यह खेल खेलने को मिल जाएगी

 

STEP 4 : अब आप के सामने 2 विकल्प दिखाई देंगे इनमें से आप को जो सही विकल्प लगता है उस पर क्लिक करे

 

types of ques in google word coach

 

आपके सही चुनाव पर आपको पॉइंट मिलेंगे, हर एक राउंड में 5 सवाल होंगे और अगर आप यह सोच रहे है की कुल कितने राउंड होंगे तो हम आपको बताना चाहते है की कुल राउंड की कोई गिनती नही है

इमेज में आप देख पा रहे होंगे की नीचे हमें पांच बिंदु दिए हुए है यह एक लेवल के पांच सवालों को दर्शाता है

जिसमे हरे बिंदु का मतलब यह है की आपका चुना हुआ विकल्प सही है और लाल बिंदु है अर्थ यह है की आपने गलत विकल्प चुना है ऊपर हमें हमारे स्कोर दिखाई दे रहे है

 

STEP 5 :  राउंड पूरा होने पर आपको आपके स्कोर दिखाए जायेंगे

 

result of google word coach game

 

चित्र में आप देख पा रहे होंगे की हमने जब अपना पहला राउंड खेला तो उसके पांच प्रश्नों में से हमने तीन के सही जवाब दिए जिसके कारन रिजल्ट में हमें 3 दिखा रहा है और कुल में 5 दिखा रहा है

हमने कुल 900 पॉइंट कमाए है जोकि आगे के राउंड में जुड़ते जाएँगे

यहाँ पर हर शब्द से जुदा Explanation भी दिया हुआ है यानी यदि आपको किसी पूछे गए शब्द में आशंका है तो आप उसका जवाब यहाँ से देख सकते है

 

STEP 6 : Next Round पर क्लिक करके अगला चरण शुरू करे

आगे भी पहले चरण जैसे ही पांच प्रश्न होंगे हर प्रश्न पर 180 पॉइंट मिलेगा और यह आपके पिछले चरण के पॉइंट से जुड़ता जाएगा ऐसे आप चाहे जितने मर्ज़ी चाहे उतने राउंड खेल सकते है

 

STEP7 : हर राउंड के ख़त्म होने पर और अगले राउंड पर जाने पर आपको Level up करना है

 

level up

 

हर राउंड ख़त्म होने के बाद आपको आपका रिजल्ट दिखाया जाता है

जिसके साथ में Next round का विकल्प भी होता है जिसपर Click करने के बाद आपको  Continue पर क्लिक कर के अपना लेवल उप करना है (ऊपर दिए स्क्रीन शॉट में आप तस्वीर को देख सकते है)

और इस तरह आप एक लेवल से दुसरे लेवल में प्रवेश कर सकते है, और इसी प्रकार आप जितने चाहे उतने लेवल खेल सकते है

 

गूगल वर्ड कोच क्विज खेलने पर किस तरह के सवाल पूछे जाते है 

गूगल वर्ड कोच क्विज में आमतौर पर अलग-अलग विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं। कुछ सवाल जीवन विज्ञान, इतिहास, ज्ञान, भूगोल और सामान्य ज्ञान से संबंधित होते हैं तो कुछ टेक्नोलॉजी, व्यापार, मनोरंजन, खेल, फ़िल्में और टीवी शो जैसे विषयों से संबंधित सवाल पूछे जा सकते है

गूगल वर्ड कोच क्विज के अंतर्गत कुछ सवाल सवाल कठिन होते हैं और अधिकांश समय उत्तर देना थोड़ा मुश्किल होता है।

इस खेल के दरम्यान पूछे जाने वाले सवालों के टाइप के बारे में हम ने निचे जानकारी दी है जो आप को इस खेल को और भी अच्छे तरह से समझने में मदत करेगा

 

  • सामान शब्द की पहचान (Synonym)

 

synonym in google word coach game

 

आपको एक शब्द दिया होगा और आपको उस शब्द का समान शब्द बताना है, जिसे इंग्लिश में Synonym के नाम से जाना जाता है, और हिंदी में इसे समानार्थक शब्द कहते है

 

  • विपरीत शब्दों की पहचान (Antonym)

 

 

antonym in word coach game

 

आपको दिए गए शब्द से विपरीत शब्द पुछा जाएगा आपको दिए गए दो विकल्पों में से एक शब्द का चुनाव करना है जोकि दिए गए शब्द का विपरीत हो

इसे अंग्रेजी में Antonym के नाम से जाना जाता है और हिंदी में इसे विपरीत शब्द कहते है

 

  • चित्र देख कर शब्दों की पहचान करना (Which image best fits the word)

 

picture question in google game

 

आपको एक शब्द दिया रहेगा और दो चित्र दिए होंगे आपको उस शब्द के हिसाब से उस शब्द को संबोधित करता चित्र चुनना है, यह अभी तक के सवालों में सबसे सरल और मजेदार प्रकार का सवाल है

 

हिंदी भाषा में गूगल वर्ड कोच कैसे खेले 

बहुत से लोग अंग्रेजी भाषा को अपनी मातृभाषा की सहायता से भी सीखना चाहते है, जोकि संभव भी है आज हम आपको हिंदी भाषा की सहायता से कैसे इंग्लिश सीखे यह बताएँगे, आये देखे की Google Word Coach In Hindi में कैसे खेले

 

STEP1 : Google Word Coach यह शब्द  गूगल सर्च इंजन पर सर्च करे

आप हिंदी में सर्च करे या इंग्लिश में परिणाम में इंग्लिश से इंग्लिश सीखने वाला गूगल वर्ड कोच खेल दिखेगा अब सवाल यह आता है की हम हिंदी में कैसे खेले, इसके लिए आगे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे

 

STEP 2 : सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर दिए गए गूगल वर्ड कोच पर क्लिक करे

 

गूगल वर्ड कोच हिंदी में कैसे खेले

 

नीले रंग के बॉक्स में आपको चित्र में गूगल वर्ड कोच का विकल्प दिख रहा होगा, यह सबसे सीधा तरीका है आप हिंदी में या अंग्रेजी जिस भी भाषा मे सर्च करेंगे आपको यह विकल्प ज़रूर दिखेगा आपको बस इसपर Click करना है

क्लिक करते ही आपका वर्ड कोच हिंदी भाषा में बदल जाएगा और आप हिंदी भाषा की सहायता से अंग्रेजी सीखने में सक्षम हो पाएंगे

 

STEP 3 : अब यहाँ हिंदी भाषा में दिए गए सवाल का जवाब दीजिए

 

गूगल वर्ड कोच खेल

 

यह खेल भी इंग्लिश वर्ड कोच जैसा ही है एक सवाल के दो विकल्प होंगे जिसमे आपको एक चुनना होगा

सही होने पर 120 पॉइंट मिलेंगे और गलत होने पर कोई पॉइंट नही मिलेगा, राउंड ख़त्म होने के बाद आपके पॉइंट ब्राउज़र के खुले रहने तक सुरक्षित रखेंगे पर ब्राउज़र को फिरसे शुरू करने पर आपको भी जीरो से शुरू करना पड़ेगा

इस प्रकार यह खेल हिंदी भाषा की सहायता से अंग्रेजी भाषा के शब्द सिखाता है

 

STEP4 :जैसे ही आप के सभी राउंड ख़तम होते है तब आप को रिजल्ट दिखाया जाता है जिसे आप निचे इमेज में देख सकते है

 

WhatsApp Image 2023 04 17 at 11.51.05 e1681712529587

 

इसमें आपका रिजल्ट भी हिंदी भाषा में होगा, और आपसे जितने सवाल पूछे गए है उनके जवाब और उससे जुड़ा Explanation भी हिंदी भाषा में होगा

 

STEP 5 : यदि आप फिर से खेल खेलना चाहते है तब जारी रखे इस बटन पर Click करिये और इस खेल को फिर से शुरू करिये

 

HGHGH e1681712646675

 

इस तरह आप आराम से हिंदी भाषा की सहायता से भी अंग्रेजी के शब्द सीखे जा सकते है

 

हिंदी भाषा में किस तरह के सवाल पूछे जाते है 

इसमें चार प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है, Google Word Coach In Hindi में आपसे सब अनुवाद के सवाल पूछे जाते है

  • किसी अंग्रेजी शब्द को देकर उसका अनुवाद पुछा जा सकता है, जिसका जवाब उस शब्द का हिंदी अर्थ होता है

 

eng to meaning e1681729846184

 

  • किसी अंग्रेजी शब्द देकर फिरसे अनुवाद ही पुछा जाएगा पर फरक इतना है की उसी शब्द को हिंदी में कैसे बोलते या लिखते है उसको चुनना होता है

 

eng to hindi e1681730023688

 

  • किसी हिंदी शब्द को देकर उसका अनुवाद पुछा जा सकता है जोकि उसका अंग्रेजी मीनिंग होगा |

 

hindi to meaning e1681730107181

 

  • फिरसे किसी हिंदी शब्द को देके उसका अनुवाद पुछा जा सकता है पर फर्क यह होगा की उस हिंदी शब्द को अंग्रेजी में कैसे बोलते या लिखते है यह बताना होता है

 

hindi to eng e1681730074269

 

गूगल वर्ड कोच गेम का हाई स्कोर कितना है 

गूगल वर्ड कोच गेम का हाई स्कोर अलग-अलग लेवल पर भिन्न होता है। हर लेवल में एक अलग से हाई स्कोर होता है जो उस लेवल के अनुसार तय किया जाता है। इसलिए, यह बताना मुश्किल होगा कि गूगल वर्ड कोच गेम का ऑल ओवर हाई स्कोर क्या है

परंतु जभी हम इंटरनेट पर थोड़ा खोज करते है तब हमे Anshul Gawande का नाम दिखाई देता है जिन्होंने गूगल वर्ड कोच गेम में 600360 पॉइंट हासिल कर के इस गेम में हाई स्कोर किया है | आप निचे दिए फोटो में उनके गेम का स्क्रीन शॉट देख सकते है

 

High Score e1681921695236

 

वैसे इस खेल की कोई लिमिट भी नही है आप एक बार में या बिना ब्राउज़र से इस खेल को हटाए जितने लेवल पार करना चाहे और जितने पॉइंट बनाना चाहे बना सकते है

इंग्लिश भाषा में खेलने से आपको एक सवाल सही होने पर 180 पॉइंट मिलते है वही हिंदी भाषा की सहायता से खेलने पर 120 पॉइंट मिलते है

 

FAQs : Google Word Coach In Hindi

Q : गूगल वर्ड कोच एप कैसे इनस्टॉल करे ?

इसकी कोई ऑफिसियल एप नही है आप इस खेल को ऐड शॉर्टकट टू होम स्क्रीन कर सकते है

Q2 : क्या वर्ड कोच खेल फ्री है ?

हाँ, यह एक फ्री खेल जिसे आप अपने मोबाइल से खेल सकते है

Q3 : गूगल का वर्ड कोच खेल किस किस भाषा में मौजूद है?

यह खेल बहुत सी भाषाओँ मिएँ मौजूद है जैसे हिंदी, तमिल, मराठी आदि

Q4: गूगल वर्ड कोच को हिंदी में कैसे खेले?

इस खेल को सर्च करना है उसके बाद ऊपर गूगल वर्ड कोच नाम का विकल्प दिया होगा उसपे क्लिक करना है

Q5 : यह किस प्रकार की गेम है ?

यह एजुकेशनल गेम है, इसका मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी भाषा को सीखने और समझने मैं यूजर की सहायता करना है

Q6 : क्या यह गेम लैपटॉप या कंप्यूटर पर भी खेल सकते है?

नही, अभी यह गेम सिर्फ मोबाइल फ़ोन में मौजूद है

 

Conclusion 

आज के लेख में हम ने जाना गूगल वर्ड कोच एक बहुत ही मजेदार खेल है जो हमें अपनी शब्दावली बढ़ाने में मदद करता है।

इस खेल में हमें अलग-अलग लेवल में अलग-अलग प्रकार के सवालों का सामना करना पड़ता है जो हमारी सोच और शब्दावली को निखारते हैं। इससे हमारी वाक्य रचना और अंग्रेजी भाषा के प्रयोग में भी सुधार होता है।

Google Word Coach गेम को गूगल ने बनाया है और इसे निःशुल्क ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस खेल का हाई स्कोर अलग-अलग लेवल पर भिन्न होता है जो उस लेवल के अनुसार तय किया जाता है

हम ने आज Google Word Coach In Hindi भाषा में आर्टिकल लिखा है और इस खेल के बारे में आपको पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है, जैसे की यह गेम कैसे खेलते है, कहाँ से डाउनलोड करे, और यह गेम क्या है आदि चीज़ों के बारे में विस्तार में जानकारी शेयर करने की कोशिश की है

हमें आशा है की आप को हमारे द्वारा शेयर किया यह लेख बेहद पसंत आया होगा यदि आप को यह लेख पसंत आता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले

और यदि इस लेख संबंधित आप का कोई भी सवाल होगा तो निचे जरूर कमेंट करे हम उस कमेंट का रिप्लाई देने की पूरी कोशिश करेंगे

Leave a Comment