OCR full form in computer in hindi | ओसीआर क्या है

OCR full form in computer in hindi किसी शब्द को कम्प्युटर के समझने के अनुकूल बनाने की प्रक्रिया को OCR technology कहते है, अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल जाने-अनजाने में करते है, लेकिन वह इस ओसीआर तकनीक के बारें में नही जानते है। क्या आप OCR full form in hindi और ओसीआर क्या है के बारें में जानते है?

इस आर्टिकल में हम OCR software और technology के बारें में बेसिक से एडवांस तक जानने वालें है और हम यहाँ OCR से संबन्धित सभी जानकारी को कवर कर अच्छे से समझने वालें है।

आप भी इसके बारें में जानना चाहते है तो इस आर्टिकल को शुरू से अंतिम तक पढ़ते रहें।

 

OCR full form in computer in hindi

कम्प्युटर की भाषा में OCR का पूरा नाम Optical Character Recognition होती है, जिसे हिन्दी में ऑप्टिकल कैरेक्टर पहचान के नाम से जानते है। तो वही कई अलग-अलग जगहों पर इसे Optical Character Reader के नाम से भी जाना जाता है।

 

OCR क्या है | what is OCR in hindi

यह एक ऐसी सॉफ्टवेर या तकनीक है जो किसी पेपर या फोटोग्राफ पर लिखें शब्द को कम्प्युटर के समझने के अनुकूल बना देता है। इस प्रक्रिया को पूरी होने से पहले कम्प्युटर किसी किताब या पेपर पर लिखें शब्द (जिसे मानव पढ़ सकता है) को बस एक सफ़ेद और काला रंग की डॉट्स की ही तरह मानता है।

हमारें द्वारा किसी पेपर पर लिखें गये शब्द को कम्प्युटर पढ़ नही पाता है, लेकिन हमारें साथ-साथ उसे पढ़ने के योग्य बनाने के लिए OCR software का इस्तेमाल किया जाता है।

 

OCR full form in computer in hindi

 

जिससे हम पेपर या फोटो में दिखाई गई Text को Extract करके कम्प्युटर अनुकूल बनाते है, जिससे वह उस शब्द को पढ़ लेता है। इंटरनेट पर ऐसी बहुत सारे Software’s और Mobile applications है जो OCR का बढ़िया उदाहरण है।

उदाहरण :- किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए लाखों छात्रों ने ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म अप्लाई किया। अब उस संस्थान को सभी का फॉर्म चेक करके एडमिड कार्ड जारी करने के लिए भी अधिक स्टाफ, समय और खर्च की जरूरत पड़ेगी, इसी समस्या को देखते हुये बस उस फॉर्म को स्कैन किया जाता है और उसके डाटा को तुरंत कम्प्युटर में सेव कर दिया जाता है।

आपने देखा होगा कि कई ऐसे डिक्सनरी एप्लिकेशन है, जिससे आप किताब पर लिखें गये शब्द को बस स्कैन करते है और वह आपको इसके बारें में बता देता है।

यहाँ पर आपने उस शब्द को लिखा नही था, फिर भी उस एप्लिकेशन को यह पता चल गया कि यहाँ क्या लिखा हुआ है।

तकनीक की भाषा में कहा जाएँ तो OCR printed, book, handwriting, photo इत्यादि पर लिखें गये शब्द को Electronic या Mechanical version को Machine-encoded text में बदल देता है। जिसे करने में artificial intelligence की मदद ली जाती है।

 

How to work OCR in hindi

जब हम किसी फोटो या पेपर को स्कैन करते है और उसके बाद अलग-अलग File format जैसे:- JPG, TIF इत्यादि में सेव करते है तो हम यह जानते है कि इस फोटो या पेपर पर क्या लिखा हुआ है, लेकिन कम्प्युटर इसे पढ़ नही पाता है।

वह बस इसे black & white dots की नज़र से इसे देखता है और उसे कोई शब्द ही नही मानता है, उसके लिए वह एक फोटो है।

ऐसी स्थिति में हम OCR software की मदद से उसे कम्प्युटर के नज़र में black & white dots को शब्द के रूप में समझने के अनुकूल बना देते है।

 

OCR in computer benefits

इसके कई फायदे होते है जो निन्म्लिखित है:-

  • इसकी मदद से समय की बचत करते हुये मानव द्वारा हुई गलतियों में सुधार लाया जाता है, जिससे डाटा एंट्री में डॉक्युमेंटेशन का काम तेजी से हो पाती है।
  • स्कैन किए गये डॉक्युमेंट्स को यह Digitized टेक्स्ट में बदल देता है, जिससे उसे सर्च कर तुरंत पहचान करने में मदद मिल जाती है।
  • वर्ड को बिना लिखे ओसीआर की मदद से उसे स्कैन करके उसके बारें में पाता लगाया जा सकता है।
  • ओसीआर का इस्तेमाल बैंक, ऑफिस, हेल्थकेर, बिज़नस, क्लाउड स्टोरेज, फॉर्म ऑटोमोशन और साधारण कामों में तेजी लाने के लिए किया जाता है।
  • इसकी मदद से नेत्रहीन लोगों को पढ़ने में काफी आसानी होती है, क्योंकि यह Text को डेकोड कर देती है।

 

OCR support language

वैश्विक स्तर की भाषा इंग्लिश को OCR पहले अधिक मात्रा में सपोर्ट करती थी और दूसरे किसी अन्य भाषा को वह कम्प्युटर के समझने के अनुकूल  टेक्स्ट में नही बदल पाती थी, लेकिन जैसे-जैसे आर्टिफ़िश्यल इंटेलिजेंस बढ़ी तो इसने कई भाषाओं को सपोर्ट करना शुरू कर दिया।

OCR technology कई भारतीय भाषाओं जैसे:- हिन्दी, उर्दू, मराठी, संस्कृत, बंगाली इत्यादि को भी अब सपोर्ट कर रही है।

जिससे आपके द्वारा हाथ से लिखी गई हिन्दी शब्द को भी OCR सॉफ्टवेर की मदद से टेक्स्ट को कम्प्युटर के समझने के अनुकूल बनाया जा सकता है।

 

Free available OCR program/ ओसीआर सॉफ्टवेर & WEBSITES

यहाँ कई ऐसी वेबसाइट का लिस्ट दिया गया है, जिसकी मदद से पेपर, फोटो, पीडीएफ़ में लिखी गई शब्द को machine-encoded text में बदलकर कम्प्युटर के योग्य बनाया जा सकता है:-

  • Bing OCR
  • Google OCR
  • Simple OCR
  • FreeOCR
  • I2OCR
  • Google Drive OCR

 

ओसीआर से संबन्धित सवाल-जवाब

सवाल :- ओसीआर का पूरा नाम क्या है?

जवाब :- OCR का full form Optical Character Recognition होती है।

सवाल :- ओसीआर क्या है?

जवाब :- यह एक ऐसी तकनीक या सॉफ्टवेर है, जिसकी मदद से पेपर, फोटो, पीडीएफ़ इत्यादि पर लिखे शब्द को Digitized Text में कन्वर्ट कर देता है, जिससे कम्प्युटर उस शब्द को समझ और पढ़ पाती है।

सवाल :- ओसीआर का उदाहरण क्या है?

जवाब :- किसी डिक्शनरी एप्लिकेशन में किसी शब्द को बिना लिखें ही बस उसे स्कैन कर उसके बारें में जानना।

सवाल :- ओसीआर कैसे काम करती है?

जवाब :- पेपर और फोटो पर लिखें शब्द को कम्प्युटर बस काला और सफ़ेद डॉट्स ही समझता है। उसे डिजिटल टेक्स्ट में कन्वर्ट करने के लिए किसी ओसीआर सॉफ्टवेर या वेबसाइट का मदद ली जाती है, जहाँ स्कैन करके कम्प्युटर के समझने योग्य बनाया जाता है।

सवाल :- ओसीआर का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ किया जाता है?

जवाब :- ओसीआर का इस्तेमाल बैंक, ऑफिस, हेल्थकेर, बिज़नस, क्लाउड स्टोरेज, फॉर्म ऑटोमोशन और साधारण कामों में तेजी लाने के लिए किया जाता है।    

 

अंतिम शब्द                                                                         

आपने इस आर्टिकल में OCR full form in computer in hindi के बारें में जाना। आशा करता हूँ आपको OCR क्या है | what is OCR in hindi में पूरी जानकारी प्राप्त हो गई होगी।

आपको लगता है कि इसे दूसरे के साथ भी Share करना चाहिए तो इसे Social Media पर सबके साथ इसे Share अवश्य करें। शुरू से अंत तक इस Article को Read करने के लिए आप सभी का तहेदिल से शुक्रिया…

1 thought on “OCR full form in computer in hindi | ओसीआर क्या है”

Leave a Comment